नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप ने बड़े दावा करते हुए कहा कि इजरायल में उनकी लोकप्रियता 99 प्रतिशत है और यदि वह चाहें तो अमेरिकी राष्ट्रपति पद के बाद इजरायल में प्रधानमंत्री का चुनाव भी लड़ सकते हैं। रिपोर्ट्स से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि – ‘इस समय इजरायल में मेरी लोकप्रियता 99% है। मैं वहां प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ सकता हूं’।
मेरे पास 99% समर्थन है
ट्रंप ने दावा किया है कि इजरायल में उनके समर्थन को लेकर उन्हें बहुत पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा कि – ‘आज सुबह मेरे पास एक पोल आया था। उसमें मेरी लोकप्रियता 99% बताई गई है ऐसे में शायद यह काम खत्म करने के बाद मैं इजरायल जाऊं और वहां प्रधानमंत्री पद का चुनाव लडूं’। पत्रकारों ने जब ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमले को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह किसी समझौते को लेकर जल्दबाजी में नहीं है। ट्रंप ने कहा कि – ‘हमें स्ट्रेट खोलनी होगी और वह तुरंत खुल जाएगी। हम इसे एक मौका देने जा रहे हैं। मुझे कोई जल्दी नहीं है। सभी लोग कह रहे हैं कि मिडटर्म चुनाव है लेकिन मैं कम से कम लोगों की मौत देखना चाहता हूं’।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप से यह भी पूछा गया कि उन्होंने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से हमले को लेकर क्या कहा है। इस पर ट्रंप ने जवाब दिया है कि – ‘वह बहुत अच्छे इंसान है। वह वहीं करेंगे जो मैं कहूंगा। वह एक शानदार व्यक्ति हैं। यह मत भूलिए कि वह युद्धकालीन पीएम रहे हैं। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि नेतन्याहू के साथ इजरायल में सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है’।
ईरान को दी थी नई चेतावनी
इससे पहले ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि हालात नहीं सुधरे तो एक और बड़ा हमला हो सकता है। अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी शांति समझौते को लेकर तनाव बना हुआ है। इसी बीच खबरें सामने आई है कि ईरान में ट्रंप और नेतन्याहू की हत्या पर इनाम रखने को लेकर चर्चा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के अध्यक्ष इब्राहिम अजीजी ने कहा कि समिति एक नया विधेयक तैयार कर रही है। इस बिल का नाम इस्लामिक रिपब्लिक की सैन्य और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई रखा गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रस्तावित बिल में ट्रंप और नेतन्याहू की हत्या करने वाला व्यक्ति या संगठन को 5 करोड़ यूरो यानी करीबन 58.23 मिलियन डॉलर देने की बात कही गई है।
58 मिलियन डॉलर इनाम का प्रस्ताव
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रस्तावित बिल में ट्रंप और नेतन्याहू की हत्या करने वाले व्यक्ति या संगठन को 5 करोड़ यूरो यानी करीब 58.23 मिलियन डॉलर देने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि ईरान संसद इस प्रस्ताव पर वोटिंग कर सकती है। यह कदम 28 फरवरी को तेहरान पर हुए हमलों के बाद उठाया जा रहा है। जिनमें ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई थी।

