Himachal Govt
National8वीं के Student ने स्कूल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

8वीं के Student ने स्कूल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इटावाः एक निजी स्कूल में 8वीं क्लास के एक छात्र ने तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने की क्या वजह थी ये अब तक सामने नहीं आई है। हालांकि प्रिंसिपल ने कहा कि बच्चे ने पढ़ाई के दबाव से परेशान होकर यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्कूल प्रशासन ने मृतक छात्र के परिजानों को मामले की सूचना दे दी है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने इकलौते बेटे की मौत पर स्कूल मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रिंसिपल विक्रम सिंह ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे रिसेस के बाद सभी छात्र चले गए थे। पिंटू भी चला गया था, लेकिन कुछ देर बाद वह यह कहकर क्लास में वापस आया कि उसकी बोतल क्लासरूम में छूट गई है। उसने बोतल अपने बैग में रखी, खिड़की खोली और पार्किंग कैंपस में कूद गया। उसे उठाकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरी ओर छात्र के पिता राजेश राठौर ने बताया कि उनका 14 साल का बेटा पिंटू और तीन बेटियां उनके घर के पास के ही एक स्कूल में पढ़ते हैं। वे चारों बुधवार सुबह एक साथ स्कूल गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे छुट्टी के बाद बेटियां घर आ गईं, लेकिन बेटा वापस नहीं लौटा। दोपहर करीब 1 बजे स्कूल से फोन आया कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। जब वे जिला अस्पताल पहुंचे, तो बेटा मृत मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टाफ ने उन्हें बच्चे के कूदने के बारे में नहीं बताया था।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

रिश्वत लेते हुए वन अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

बरोटीवाला, सचिन बैंसल: वन विभाग के पट्टा ब्लाक के...

Haryana News: युवक पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला/कालकाः कालका थाना टीम ने कालका में युवक पर...

गन पॉइंट पर कार लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपियों से होंडा सिटी कार व अवैध हथियार बरामद  चंडीगढ़:...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना कमेटी की बैठक में तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की अध्यक्षता...

रिश्वत लेते हुए वन अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

बरोटीवाला, सचिन बैंसल: वन विभाग के पट्टा ब्लाक के बीओ व एक अन्य दलाल को विजिलेंस ने 22 हजार...

Haryana News: युवक पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला/कालकाः कालका थाना टीम ने कालका में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार...

Punjab News: पुलिस ने गुम हुए 100 से ज्यादा मोबाइल ट्रेस कर असली मालिकों को सौंपा, देखें वीडियो

पठानकोट: जिले के लोगों को राहत देते हुए पठानकोट पुलिस ने गुम और चोरी हुए 100 से ज्यादा मोबाइल...

गन पॉइंट पर कार लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपियों से होंडा सिटी कार व अवैध हथियार बरामद  चंडीगढ़: मनीमाजरा में गन पॉइंट पर होंडा सिटी कार लूटने के...