हनोईः वियतनाम में एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है, जहां एक बस में आग लगने से 7 लोगों की मौत और 5 लोग घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार बस लाम डोंग प्रांत से हो ची मिन्ह सिटी जा रही थी। वियतनाम के पब्लिक सिक्योरिटी मंत्रालय ने मामले की जानकारी देते कहा कि 24 सीटों वाली बस में आग लग गई। ये आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्री बस के अंदर फंस गए उन्हें भागने का मौका ही नहीं मिला।
सोशल मीडिया पर हादसे के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें बस आग की लिपटों में घिरी हुई दिख रही है। हादसे में आग पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस ने आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों के मुताबिक ये बस तड़के करीब 2:30 बजे हंग थिन्ह कम्यून से गुजर रही है। इस दौरान बस रास्ते से भटक गई और हाईवे के किनारे बने एक ऊंचे हिस्से से टकरा गई। इस टक्कर के बावजूद गाड़ी चलती रही और फिर दूसरी बार किसी जगह टकरा गई।
दूसरी टक्कर के तुरंत बाद बस के नीचे से आग की लपटें उठने लगीं और पूरा पैसेंजर केबिन आग की चपेट में आ गया। ड्राइवर ने लोगों को जल्दी से बाहर निकलने के लिए कहा लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि कई लोग अंदर ही फंसे रह गए।
इमरजेंसी टीमों को आग पर काबू पाने में करीब 30 मिनट लग गए। बाद में बस के जले मलबे से 7 लोगों के शव बरामद किए गए। घायलों में से एक को मामूली चोट आई थी, जिसे बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
