Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: मुस्लिम लड़की से शादी पर युवक को घर से निकाला,...

Jalandhar News: मुस्लिम लड़की से शादी पर युवक को घर से निकाला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इंस्टाग्राम पर बयां किया दुख, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

जालंधरः इंटर रिलीजन शादी करने वाले एक जोड़े का रोड पर भटकने का मामला सामने आया है। गांधी कैंप के रहने वाले इस जोड़े ने परेशानी में रोते हुए इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया। युवक ने बताया कि वह गांधी कैंप का रहने वाला है। वह ब्राह्मण परिवार में पैदा हुआ और 3 महीना पहले मुस्लिम लड़की से कोर्ट मैरिज की। उसकी शादी से उसके पारिवार वाले इतने नाराज हो गए कि उन्हें घर से निकाल दिया।

युवक ने दावा किया कि उसने पुलिस को 112 पर कॉल किया, लेकिन कोई मदद नहीं की गई। दूसरे धर्म में शादी करने की वजह से जोड़े को सड़कों पर भूखे-प्यासे भटकना पड़ रहा है। युवक का आरोप है कि न्याय की गुहार लगाने पर पुलिस प्रशासन भी उसे प्रताड़ित कर रहा है और उल्टा पर्चा दर्ज करने के लिए धमकाया जा रहा है। पीड़ित जोड़े ने वीडियो में दावा किया कि उनकी जान को भी खतरा है। उन्होंने मांग की कि पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में उनकी मदद करे और सुरक्षा प्रदान करें।

पीड़ित युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किए वीडियो में कहा कि वह ब्राह्मण परिवार से संबंध रखता है। उसने अपनी मर्जी से एक मुस्लिम लड़की के साथ विवाह किया है। इस शादी से वे दोनों और लड़की के परिवार वाले पूरी तरह सहमत हैं। युवक ने कहा कि उसके परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। युवक का आरोप है कि इस शादी से नफरत करते हुए उसके माता-पिता और परिजन ने उसे घर से निकाल दिया है। अब वे दोनों पिछले 3 दिनों से बिना खाए-पिए सड़कों पर रातें काटने को मजबूर हैं।

युवक ने बताया कि हैरानी की बात यह है कि जब उसने सुरक्षा और न्याय के लिए आपातकालीन नंबर 112 पर पुलिस से संपर्क किया तो उसे मदद मिलने के बजाय खाकी का खौफनाक चेहरा देखना पड़ा। पीड़ित युवक ने वीडियो में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जब उसने 112 पर कॉल की तो पीसीआर मुलाजिम ने उससे कहा कि उनके पास एक कृपाण पड़ी है। वह उस कृपाण को मुझसे बरामदगी दिखाकर पर्चा दर्ज कर देगा और जेल भिजवा देगा। जब वह जालंधर के एक थाने के SI के पास गया तो उसने भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

युवक ने कहा कि घरवालों की बेरुखी और पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर मैं और मेरी पत्नी खौफ और डिप्रेशन से गुजर रहे हैं। युवक ने वीडियो में कहा कि यदि उसके या उसकी पत्नी के साथ कोई अनहोनी होती है या उन पर कोई झूठा मुकदमा दर्ज किया जाता है, तो इसके सीधे जिम्मेदार सब-इंस्पेक्टर और पीसीआर कर्मचारी होंगे।

बताया जा रहा है कि, युवक का नाम जतिंदर कुमार उर्फ टोनी जालंधरिया है। वह जालंधर के गांधी कैंप का रहने वाला है। युवक ट्रक ड्राइवर है, और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। वहीं, लड़की भी जालंधर की है। उसका कहना है कि कुछ लोग उनके पीछे पड़े हैं, जिससे वे छुप-छुपकर रह रहे हैं।

इस मामले में जालंधर के डिवीजन नंबर 1 के चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि अभी इस मामले को वेरिफाई किया जा रहा है। इस तरह का मामला किसी थाने में दर्ज नहीं हुआ है। जोड़े का कहना है कि उसने पीसीआर पर फोन किया था, इसलिए उसका पुलिस में फिलहाल कोई रिकॉर्ड नहीं है।

 

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -