Encounter India
HomeInternational'MV गोल्डन लियो' शिप पर हमला, 4 भारतीयों की मौत; देखें वीडियो

‘MV गोल्डन लियो’ शिप पर हमला, 4 भारतीयों की मौत; देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कीवः यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर हमले का मामला सामने आया है, जिसमें 4 भारतीयों की मौत और एक भारतीय गंभीर घायल होने की सूचना है। जिस पर भारत सरकार ने हमले की निंदा करते कहा कि कारोबारी जहाजों पर हमला निंदनीय है। कारोबारी जहाजों और निर्दोष नागरिक क्रू को निशाना बनाना या समुद्री व्यापार और नेविगेशन की आजादी में बाधा डालना निंदनीय है और इससे बचा जाना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जहाजों में तैनात भारतीयों को मारना गलत है। वहीं सरकार ने रूस के राजदूत को भी तलब किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारतीय दूतावास लगातार यूक्रेनी अधिकारियों के संपर्क में है और प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जा रही है।

उधर, यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक गोल्डन लियो जहाज ओडेसा से मक्का लेकर रवाना हुआ था। पोर्ट से निकलने के कुछ देर बाद उस पर तीन रूसी क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया। यूक्रेन की नौसेना ने कहा कि हमले के बाद जहाज में आग लग गई।

विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक 19 जुलाई की शाम अफ्रीकी देश गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले इस जहाज पर हमला हुआ। उस समय जहाज पर कुल 17 क्रू मेंबर थे, जिनमें पांच भारतीय शामिल थे। विदेश मंत्रालय ने मारे गए भारतीयों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायल भारतीय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

भारत ऐसे हमलों की निंदा करता है। कारोबारी जहाजों और निर्दोष नागरिक क्रू को निशाना बनाना या समुद्री व्यापार और नेविगेशन की आजादी में बाधा डालना निंदनीय है और इससे बचा जाना चाहिए।

यूक्रेन के समुद्री बंदरगाह प्राधिकरण के मुताबिक घटना के बाद पूरी रात सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हमले में 9 क्रू मेंबर और एक समुद्री पायलट की मौत हुई, जबकि 17 में से आठ क्रू मेंबर को सुरक्षित बचा लिया गया।

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -