JalandharJalandhar News: : पॉश इलाके में सरेआम बाइक चुराकर चोर फरार, देखें...

Jalandhar News: : पॉश इलाके में सरेआम बाइक चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: वाहन चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े व्यस्त इलाकों से भी गाड़ियां सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला मास्टर तारा सिंह नगर का है, जहां सोमवार दोपहर करीब 12:15 बजे एक कंपनी दफ्तर के बाहर खड़ी कर्मचारी की हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई। चोरी हुई बाइक का नंबर PB08 FM 3083 है, जो रोहित नामक युवक की बताई जा रही है। रोहित ने बताया कि उसने रोजाना की तरह मास्टर तारा सिंह नगर स्थित कोठी नंबर 169-A में बने अपने ऑफिस के बाहर बाइक खड़ी की और अंदर काम करने चला गया।

दोपहर करीब सवा बारह बजे जब वह बाहर आया, तो वहां से बाइक गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद जब बाइक का कोई सुराग नहीं लगा, तो मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पीड़ित रोहित ने कहा कि उसकी तरफ से थाना छोटी बारादरी में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

हालांकि, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत दिए जाने के बाद भी पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही चोरों का कोई सुराग लग पाया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके के लोगों और दफ्तर कर्मियों में रोष है। पीड़ित ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News : दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: शहर के रामामंडी इलाके में देर रात...

आज का राशिफल, 24 नवंबर 2026

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और मंगलवार...

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul...

मेहतपुर में वन विभाग की दबिश, आवासीय परिसर से संदिग्ध वन्यजीव का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और वन्यजीव उत्पादों के...

Jalandhar News : दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: शहर के रामामंडी इलाके में देर रात एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक...

आज का राशिफल, 24 नवंबर 2026

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और मंगलवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज रात 8 बजकर 24...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाबवासियों को दी हार्दिक बधाई

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व...

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul Tent Industries की फैक्ट्री मे आग लगने की खबर है।...