लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul Tent Industries की फैक्ट्री मे आग लगने की खबर है। जानकारी के अनुसार आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते 2 मंजिला फैक्ट्री चपेट मे आ गई। जिस कारण पूरे इलाके मे धुआँ फैल गया। जिस कारण मजदूरों मे भगदड़ मच गई।
बेकाबू आग को देखकर आस-पास मे लगी फैक्टरियों के लोग भी घबरा गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारियो ने मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। जिसके बाद दमकल विभाग ने फायर ब्रिगेड की 8 गाड़िया और 2 घंटे 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
Paul Tent Industries में होटल, बैंक्वेट, टेंट और रिसॉर्ट्स के लिए फर्नीचर व अन्य सामान तैयार किया जाता है। फैक्ट्री के अंदर बड़ी मात्रा में लकड़ी, कपड़ा,प्लास्टिक और अन्य सामान था। जो आग की चपेट मे आने से जलकर राख हो गया। फिलहाल आग किन कारणों से लगी यह अभी सपष्ट नहीं हो पाया है।

