Himachal Govt

Himachal Govt
Rashifalआज का राशिफल, 19 अगस्त 2026

आज का राशिफल, 19 अगस्त 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

19 अगस्त का दिन संतुलन और स्वतंत्रता की ऊर्जा लेकर आया है। चंद्रदेव तुला राशि में स्वाति नक्षत्र में आगे बढ़ रहे हैं, जिससे फैसले लेने में स्पष्टता बनी रहेगी। सूर्यदेव की सिंह राशि में मजबूत स्थिति से आत्मविश्वास और नेतृत्व की ऊर्जा जारी रहेगी। शुक्रदेव की नीच राशि में अकेली स्थिति प्रेम के मामले में संभलकर चलने की सलाह दे रहे हैं। गुरुदेव-बुधदेव के बीच दूरी बढ़ने से उनकी युति का असर अब कम होता जा रहा है, फिर भी कुछ हद तक सही सलाह मिलती रहेगी। गुरुदेव और बुधदेव की दूरी बढ़ने से युति का प्रभाव कम हो रहा है, इसलिए किसी भी निर्णय को लेने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं और अपनी वाणी में विनम्रता बनाए रखें। मिथुन, कर्क और धनु राशि के पारिवारिक रिश्तों में सुधार रहेगा। साथ ही घर का माहौल हल्का और संतुलित रहेगा।

मेष राशिफल: जीवनसाथी के साथ हर मामले में बना रहेगा संतुलन। चंद्रदेव तुला राशि में आगे बढ़ रहे हैं। आज जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ संतुलन बना रहेगा और कूटनीति मामले में सफलता मिलेगी और बातचीत सुलझी हुई रहेगी। हालांकि बहुत ज्यादा पर्सनल स्पेस की डिमांड आज न करें और आजादी दिखाने से बचिए, वर्ना दूरी बन सकती है। सेहत के मामलों में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए सेहत को लेकर जो सुधार करना है, शांति से कीजिए। संतान, प्रेम या रचनात्मक कामों में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में आगे बढ़ रहे हैं, आत्मविश्वास बना रहेगा। घर-परिवार से जुड़े मामलों में गुरुदेव-बुधदेव अब धीरे धीरे अलग हो रहे हैं, फिर भी सही सलाह कुछ हद तक मिलती रहेगी। भाई-बहन से बातचीत में मंगलदेव की वजह से तीखापन आ सकता है, बहस से बचिए।

वृषभ राशिफल: धन के फैसले जल्दबाजी में न लें। आज सेहत और दिनचर्या के मामलों में चंद्रदेव तुला राशि में आगे बढ़ रहे हैं, जिससे मानसिक रूप से हल्कापन और संतुलन आज भी बना रहेगा। दिनचर्या ठीक रखने में आसानी होगी, पुरानी थकान भी उतरेगी। संतान या प्रेम प्रसंग में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए इन मामलों को डील करने में अपने स्वभाव में कोमलता रखिए। घर-परिवार से जुड़े मामलों में आज सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में आगे बढ़ रहे हैं। घर के कामों को आप जिम्मेदारी से करेंगे। करियर में आपका आत्मविश्वास साझ झलकेगा। भाई-बहन से बातचीत में सही सलाह कुछ हद तक मिलती रहेगी। पैसे कमाने के लिए शॉर्टकट या गलत तरीके को आजमाने से बचें। धन के मामलों में मंगलदेव अकेले शत्रु राशि में हैं, आज कोई बड़ा आर्थिक फैसला मत लीजिए। खर्चों के मामले में हाथ रोककर रखिए।

मिथुन राशिफल: धनागमन का अच्छा संयोग बनेगा। आज संतान, प्रेम या किसी रचनात्मक काम में चंद्रदेव तुला राशि में आगे बढ़ रहे हैं। मन हल्का और संतुलित बना रहेगा, कोई नया विचार भी सामने आ सकता है। बच्चों से बात करके खुशी मिलेगी। घर-परिवार से जुड़े मामलों में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, जिससे घर में लग्जरी के साथ अपने कंफर्ट जोन में रहेंगे। पराक्रम के भाव में आज सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में आगे बढ़ रहे हैं, जिससे भाई-बहन से बातचीत में बातचीत में आत्मविश्वास दिखेगा। आप उनकी समस्याओं का समाधान दे सकते हैं। धनागमन का अच्छा संयोग बनेगा और निवेश के मौके मिलेंगे। गुरुदेव-बुधदेव की वजह से धन के मामले में सही सलाह भी मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। व्यक्तित्व में मंगलदेव अकेले शत्रु राशि में सक्रिय होकर आपको तेज धार दे रहे हैं। सावधानी बस यही कि आज गुस्सा आए तो एक पल रुककर सोचें, फिर बोलें, जल्दबाजी में कुछ मत कहिए।

कर्क राशिफल: आर्थिक मामलों में आत्मविश्वास मिलेगा। आज आपकी राशि में गुरुदेव-बुधदेव धीरे धीरे अलग हो रहे हैं, फिर भी सही सलाह और अच्छे फैसले लेने की क्षमता कुछ हद तक बनी रहेगी। कोई पुरानी उलझन भी सुलझ सकती है, धैर्य रखिए। घर परिवार से जुड़े मामलों में चंद्रदेव तुला राशि में आगे बढ़ रहे हैं, घर का माहौल हल्का और संतुलित बना रहेगा। पराक्रम के भाव में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए भाई बहन की आलोचना से बचिए। धन के मामलों में आज सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में आगे बढ़ रहे हैं। आर्थिक मामलों में आत्मविश्वास मिलेगा, लेकिन अपनी पैसों की गर्मी दिखाने से बचें। सावधानी बस इतनी रखनी है कि आज खुद पर बहुत ज्यादा भरोसा करके बड़ा फैसला मत लीजिए। चोट-चपेट लग सकती है, लिहाजा संभलकर चलें।

सिंह राशिफल: किसी शुभ काम का संयोग बनेगा। आज सूर्यदेव आपकी ही राशि में आगे बढ़ रहे हैं, केतुदेव भी साथ हैं। लिहाजा, आत्मविश्वास और नेतृत्व की ऊर्जा रहेगी, लेकिन साथ ही आपको विनम्रता बनाए रखनी चाहिए। घमंड या अकड़ दिखाने से बचने में ही भलाई है। धन और परिवार से जुड़े मामलों में फिलहाल थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। घर में शुभ काम हो सकते हैं। चंद्रदेव के तुला राशि में होने से भाई बहन से बातचीत में संतुलन बना रहेगा। दोस्तों से जुड़े मामलों में मंगलदेव आपकी ऊर्जा को बनाए रखेंगे। गुरुदेव-बुधदेव आत्मचिंतन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। गूढ़ विषयों को पढ़ने और जानने के लिए आगे बढ़ेंगे।

कन्या राशिफल: जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला मत लीजिएगा। आज आपकी राशि में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं। आपका झुकाव लग्जरी की चीजों की तरफ रहेगा साथ ही आप ज्यादा दिखावा करने की कोशिश करेंगे। हालांकि, आपको अपनी इमेज आ आकर्षण को लेकर आलोचना सुननी पड़ सकती है। धन के भाव में चंद्रदेव तुला राशि में आगे बढ़ रहे हैं, पैसों को लेकर सोच संतुलित बनी रहेगी, सही फैसले लेने में मदद मिलेगी। आप का चंचल स्वभाव कुटुंब के लोगों को आपकी ओर मोहित करेगा। करियर के मोर्चे पर मंगलदेव की कृपा से आप लीडरशिप की भूमिका में रहेंगे। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला मत लीजिए। दोस्तों का शुभ सहयोग कुछ हद तक मिलेगा। सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में आगे बढ़ रहे हैं। आप एकांत में अपने अगले बड़े कदम की प्लानिंग कर सकते हैं। आज खुद की तुलना दूसरों से करने से बचिए, अपनी रफ्तार पर भरोसा रखिए।

तुला राशिफल: दोस्ती का दायरा बढ सकता है। आज आपकी राशि में चंद्रदेव स्वाति नक्षत्र में आगे बढ़ रहे हैं, जिससे आप अपने फ्री स्पेस का लुत्फ लेंगे। आपके लिए अपनी आजादी आज ज्यादा जरूरी महसूस होगी। पार्टनर के साथ मस्तीभरा अंदाज देखने को मिलेगा और संतुलन बना रहेगा। फैसले लेने में स्पष्टता रहेगी, यह दौर आपके लिए फायदेमंद है। करियर और सम्मान से जुड़े मामलों में गुरुदेव-बुधदेव की वजह से प्रतिष्ठा मिलेगी। आपके ज्ञान का लाभ सहकर्मियों को भी मिलेगा। भाग्य का साथ पूरी तरह से हो सकता है कि न मिले। लिहाजा, जल्दबाजी में कोई कदम मत उठाइए। सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में आगे बढ़ रहे हैं, जिससे दोस्तों से जुड़े मामलों में और सामाजिक दायरे में आपकी बात का वजन बढ़ेगा। नए दोस्त भी बन सकते हैं। आज बहुत ज्यादा आजादी की चाह में अपनों से दूरी मत बनाइए।

वृश्चिक राशिफल: धार्मिक कामों में रुचि बनी रहेगी। आज करियर के मोर्चे पर सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में आगे बढ़ रहे हैं। काम में आत्मविश्वास बना रहेगा, ऑफिस में आपकी बात का असर रहेगा। कोई नई जिम्मेदारी मिलने पर सहकर्मियों पर रौब झाड़ने से बचें। भाग्य का साथ कुछ कम हो सकता है। धार्मिक कामों में रुचि बनी रहेगी। किसी गुप्त मामले में आपका पक्ष मंगलदेव की कृपा से मजबूत रहेगा। दोस्तों की तरफ से भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक मदद भी प्राप्त हो सकती है। एकांत में चंद्रदेव तुला राशि में आगे बढ़ रहे हैं, मन को शांति मिलेगी। सावधानी बस इतनी, आज करियर की सफलता का घमंड दूसरों के सामने मत दिखाइए।

धनु राशिफल: भाग्य का साथ मिलने से बनेंगे काम। आज भाग्य और धार्मिक कामों में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में आगे बढ़ रहे हैं। आत्मविश्वास बना रहेगा और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कोई शुभ खबर भी मिल सकती है। अहंकार से बचिए। किसी गुप्त या छिपे विषय को लेकर किसी बड़े-बुजुर्ग से चर्चा करेंगे, तो सही सलाह भी मिल सकती है। करियर के मोर्चे पर शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए काम में आप कंफर्ट जोन की तलाश करेंगे। इस वजह से हो सकता कि आपको आलोचना का सामना भी करना पड़े। जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, बहस से बचना जरूरी है। दोस्तों से जुड़े मामलों में चंद्रदेव तुला राशि में आगे बढ़ रहे हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा और क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे। इच्छा पूरी होने के आसार बने रहेंगे। मन को सुकून मिलेगा।

मकर राशिफल: ऑफिस के काम में दबाव से मिलेगी राहत। आज करियर के मामलों में चंद्रदेव तुला राशि में आगे बढ़ रहे हैं। फैसले लेने में संतुलन बना रहेगा। ऑफिस के काम में हल्कापन महसूस होगा, पुराना दबाव कम होगा। भाग्य के मामलों में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं। धार्मिक कामों में शामिल हो सकते हैं। पिता की तरफ से पूरा साथ नहीं मिलेगा। सूर्यदेव-केतुदेव के सिंह राशि में गोचर के चलते किसी गुप्त मामले के सामने आने पर आप उसे बड़ी कुशलता से सुलझा सकते हैं। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ गुरुदेव-बुधदेव की कृपा से अच्छा ज्ञान मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन चोट-चपेट का जोखिम हो सकता है। रोजमर्रा के कामकाज में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। रुटीन के काम करने में जोश के साथ होश का भी इस्तेमाल कीजिए।

कुंभ राशिफल: जीवनसाथी का साथ आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगा। आज भाग्य और धार्मिक कामों में चंद्रदेव तुला राशि में आगे बढ़ रहे हैं। फैसले संतुलित बने रहेंगे, मन को राहत महसूस होगी, पुरानी उलझन भी कम होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। गुप्त मामलों में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं। शुक्र के विषयों में इधर-उधर मन भटकाने से बचें। जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े मामलों में आज सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में आगे बढ़ रहे हैं, रिश्ते में आत्मविश्वास बना रहेगा। जहां पर आप कमजोर पड़ रहे होंगे वहां जीवनसाथी का साथ मिलने से आपका आत्मविश्वास फिर से बढ़ जाएगा। जिद मत दिखाइए, समझदारी से बात कीजिए। संतान, प्रेम या किसी रचनात्मक काम में उत्साह रहेगा। आज गुप्त रूप से जो काम कर रहे हैं, उसे अपनी रफ्तार से होने दीजिए। ज्यादा जल्दबाजी मत दिखाइए।शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 12उपाय: समाज सेवा और सामूहिक कार्यों में भाग लें।

मीन राशिफल: शनिदेव व्यक्तित्व में दबाव बनाए रखेंगे। आज गुप्त मामलों में चंद्रदेव तुला राशि में आगे बढ़ रहे हैं, मन को राहत बनी रहेगी, पुरानी उलझन सुलझ सकती है। सावधानी बस इतनी, आज खुद पर हद से ज्यादा भरोसा करके कोई बड़ा फैसला मत लीजिए। गुप्त विषयों के ज्ञान या शोध के क्षेत्र में काम करने वालों को आज बड़ा लाभ मिलेगा। शनिदेव व्यक्तित्व में दबाव बनाए रखेंगे, जिससे आप थोड़ा असहज हो सकते हैं। संतान, प्रेम या रचनात्मक कामों में आपके शुभ स्थिति रहेगी। बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी भी मिल सकती है, धैर्य रखिए। घर में बहसबाजी करने से बचें। मां के स्वभाव में उग्रता रह सकती है, लिहाजा थोड़ा सहज होकर उन्हें संभालें। सेहत सुधारने का उत्साह बना रहेगा। सूर्यदेव की कृपा से पुरानी बीमारियों में राहत मिल सकती है। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए थोड़ा सामंजस्य बनाकर चलें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बड़ा हादसा, ट्रांसफार्म गिरने से 2 कर्मी घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः हैबोवाल स्थित लक्ष्मी नगर में ट्रांसफार्म लगाने के...

Kabul में स्कूल के पास विस्फोट, हमले में 42 बच्चे घायल, देखें वीडियो

काबुलः अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक स्कूल परिसर...

होटल में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत, देखें वीडियो

कोलकाताः अग्नि सुरक्षा के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए...

नदी पर बना पुल टूटा, बरसाती नाले में बहे युवक, देखें वीडियो

पंचकूलाः जिले में हुई तेज बारिश के चलते लोगों...

Punjab News: बड़ा हादसा, ट्रांसफार्म गिरने से 2 कर्मी घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः हैबोवाल स्थित लक्ष्मी नगर में ट्रांसफार्म लगाने के दौरान हादसा हो गया। दरअसल, इलाके में ट्रांसफार्मर की क्षमता...

Kabul में स्कूल के पास विस्फोट, हमले में 42 बच्चे घायल, देखें वीडियो

काबुलः अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक स्कूल परिसर के पास विस्फोट में कम से कम 42 बच्चे घायल...

होटल में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत, देखें वीडियो

कोलकाताः अग्नि सुरक्षा के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए बंगाल में दर्दनाक हादसा सामने आया है। दरअसल अल सुबह...

नदी पर बना पुल टूटा, बरसाती नाले में बहे युवक, देखें वीडियो

पंचकूलाः जिले में हुई तेज बारिश के चलते लोगों के जान-माल पर संकट खड़ा हो गया। पंचकूला में हो...