AdvertisementPunjab Government
Rashifalआज का राशिफल, 21 अक्टूबर 2026

आज का राशिफल, 21 अक्टूबर 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंद्र और राहु की युति के कारण बड़े फैसले सोच समझकर लें। बुधवार बुधदेव का दिन मिथुन और कन्या के लिए खास शुभ है। शुभ काम अमृत काल, यानी सुबह 8:37 से 10:20 बजे में करें। भगवान राम का स्मरण करें। कुंभ राशि में चंद्रमा-राहु की युति बड़े फैसले सोच-समझकर लेने का संकेत दे रही है। मिथुन और कन्या पर बुधदेव की कृपा बनी रहेगी। सिंह राशि वालों के विनम्रता से काम बनेंगे। साझेदार की बात का गलत मतलब न निकालें। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का राशिफल।

मेष राशिफल, कोई पुरानी योजना पूरी करने का। मेष राशि के जातकों के लिए आज योजना बनाने का दिन है। लग्नेश मंगलदेव गुरुदेव के साथ सुख भाव में हैं। घर या माता जी से जुड़ी कोई पुरानी योजना पूरी करने का दिन है। सातवें भाव में तीन ग्रहों की युति है, जीवनसाथी या साझेदार से सीधे और साफ शब्दों में बात करें। मगर, तीर की तरह चुभने वाली भाषा न रखें। ग्यारहवें भाव में चंद्रमा और राहु साथ हैं इसलिए आमदनी और दोस्तों के मामले में कुछ भ्रम बनेगा। शेयर बाजार की सुनी सुनाई टिप या जल्दी पैसा दोगुना करने वाली योजना से खुद को बचाइए। बारहवें भाव में शनिदेव हैं, अनावश्यक यात्रा और खर्च पर लगाम रखें। पंचम भाव में केतु हैं, बच्चों के साथ समय बिताइए।

वृषभ राशिफल, दफ्तर में मन झूले की तरह ऊपर नीचे रहेगा। वृषभ राशि के जातकों के दसवें भाव में चंद्रमा और राहु साथ हैं, दफ्तर में मन झूले की तरह ऊपर नीचे होगा। अधिकारी की बात सुनकर ही काम शुरू करें और किसी तारीफ की उम्मीद न रखें। आज आप आउट ऑफ द बॉक्स कुछ काम कर सकते हैं। भाई बहन या दोस्त के साथ मिठास भरी बातचीत होगी, छोटी यात्रा या मेले में जाने का मौका मिलेगा। लग्नेश शुक्रदेव अस्त और वक्री हैं, जो सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं। बाहर का तला भुना खाना और ठंडे पेय पदर्थों से बचें। घर में मन उचटेगा। लाभ धीमा पर पक्का रहेगा, इसलिए जल्दबाजी में कोई बड़ा खर्च न करें।

मिथुन राशिफल, पढ़ाई और बुद्धि में तेजी बनी रहेगी। मिथुन राशि के जातकों को संभलकर चलना है। लग्नेश बुधदेव अपने दिन पर पंचम भाव में हैं, पढ़ाई, लेखन, बच्चों और रचनात्मक काम में बुद्धि तेज को तेज रखेंगे। मगर, मर्यादा में रहकर बोलेंगे तो ही मान बढ़ेगा। दसवें भाव में शनिदेव हैं, दफ्तर में बिना शोर के सेवा भाव से काम करने वाले को ही फल मिलेगा। मित्र या परिवार की मदद से रुकी रकम निकल सकती है। नौवें भाव में चंद्रमा और राहु साथ हैं। कोई भाग्य, धर्म या यात्रा के नाम पर गलत सलाह दे सकता है। अपने विवेक का इस्तेमाल करें। तीसरे भाव में केतु हैं, छोटी यात्रा या फोन पर किसी से बात करते समय अपनी सीमा न लांघें। आपका सिक्थ सेंस आज तेज रहेगा, उसकी सुनिए।

कर्क राशिफल, मन में रहेगी बेचैनी, बड़ा फैसला शाम तक टालें। कर्क राशि के जातकों का आज दिनभर ऊर्जा से भरा रहेगा। अपने काम आप अपनी समझारी और हिम्मत के दम पर पूरे कर सकते हैं। आठवें भाव में चंद्रमा और राहु साथ हैं, जो मन में बेवजह की घबराह या डर पैदा कर सकते हैं। इसलिए कोई बड़ा फैसला शाम तक टालें और गहरी सांस लेने का अभ्यास करें। सुख भाव में सूर्य, बुध और अस्त शुक्रदेव हैं, घर की किसी बात पर जल्दबाजी न करें। वाहन चलाते समय गति सीमा में रहें। दूसरे भाव में केतु हैं, परिवार में बोलते समय कठोर शब्द न चुनें। पिता जी या गुरु की सेहत का ध्यान रखें और सलाह मानें। खाली बैठने से चिंता बढ़ेगी, इसलिए कुछ न कुछ काम में लगे रहें।

सिंह राशिफल, साझेदार की बात का गलत मतलब न निकालें। सिंह राशि के जातकों के लग्न पर केतु हैं और तीसरे भाव में लग्नेश सूर्यदेव गोचर कर रहे हैं। आप सोचेंगे कि सब कुछ आपके हिसाब से चले, लेकिन हर बार ऐसा हो संभव नहीं है। बुधवार को बुधदेव की बातचीत की डिप्लोमैटिक शैली अपनाइए, विनम्र रहिए। सातवें भाव में चंद्रमा और राहु साथ हैं, जीवनसाथी या साझेदार की बात का गलत मतलब निकालने से बचें। यदि कोई शंका हो, तो साफ बात करके सुलझाइए। धार्मिक मामलों में दिखावे वाले खर्च से बचें। गुप्त बातें किसी के साथ शेयर न करें। आज जीत उसकी होगी जो चुप रहकर काम करेगा।

कन्या राशिफल, उधार लेन-देन और निवेश में न करें जल्दबाजी। कन्या राशि वालों के लिए आज की सही-गलत की परीक्षा होगी। बुधवार को बुधदेव का दिन है, इसलिए आपकी वाणी और बुद्धि तेज रहेगी। लग्नेश बुधदेव धन भाव में सूर्य के साथ हैं, बातचीत से पैसा और सम्मान दोनों मिलेंगे। आज उधार लेन-देन या निवेश में जल्दबाजी में फैसला न करें क्योंकि अस्त शुक्रदेव भी धन भाव में हैं, जिससे लेन-देन में चूक हो सकती है। छठे भाव में चंद्रमा और राहु का साथ विरोधियों पर आपको बढ़त देगा, लेकिन पेट और नींद न आने की शिकायत संभव है। मंगल और गुरु लाभ भाव में हैं, इसलिए आमदनी का रास्ता खुलेगा। साझेदार देर करे तो नाराज न हों। धैर्य के साथ रिश्तों को संभालें।

तुला राशिफल, थकान रहेगी लेकिन करियर में सम्मान मिले। तुला राशि के जातकों के दसवें भाव में मंगल और गुरु हैं। काम में हिम्मत और सम्मान मिलेगा, बॉस या ग्राहक से अच्छी खबर मिल सकती है। छठे भाव में शनिदेव पुराने कर्ज या विरोधी की समस्या धीरे-धीरे दूर कर देंगे। लग्न पर सूर्य, बुध और अस्त वक्री शुक्रदेव हैं, आज आप थके और बिखरे महसूस कर सकते हैं। इसलिए पानी पिएं और बड़े निजी फैसले टालें। पंचम भाव में चंद्रमा और राहु साथ हैं। बच्चों की शैतानी से परेशान हो सकते हैं। प्रेम संबंध में भ्रम की स्थिति बन सकती है। मनोरंजन के नाम पर आज ज्यादा खर्च हो सकता है। दोस्त की बड़ी बातों में आकर किसी की गारंटी न लें।

वृश्चिक राशिफल, घर में माता जी का ख्याल रखें। वृश्चिक राशि के जातक आज हिम्मत से भरपूर रहेंगे। लग्नेश मंगलदेव गुरुदेव के साथ नौवें भाव में हैं, गुरु या बड़ों के आशीर्वाद से रुका काम चल निकलेगा। बुधवार को लिखा पढ़ी का काम शुभ रहेगा, पर कागज पर दस्तखत से पहले दो बार पढ़ें। चौथे भाव में चंद्रमा और राहु साथ हैं, जिससे घर में मन बेचैन रहेगा। माता जी की सेहत या मूड का ख्याल रखना होगा। दसवें भाव में केतु हैं, दफ्तर में अपनी बात का श्रेय खुद लेने की होड़ न करें। रचनात्मक काम धीमा पर टिकाऊ चलेगा।

धनु राशिफल, आमदनी के अच्छे संकेत हैं। धनु राशि के जातक आज उत्साह से लबरेज रहेंगे। दोस्तों और ग्राहकों से आमदनी के संकेत हैं। मगर, किसी से बड़े वादे न करें। तीसरे भाव में चंद्रमा और राहु साथ हैं, फोन, सोशल मीडिया या भाई बहन की ओर से आई किसी खबर से मन बेचैन हो सकता है। तुरंत जवाब देने या प्रतिक्रिया देने से बचें, थोड़ा रुक कर और सोच-विचार कर बोलें। बुखार, चोट या अचानक थकान की परेशानी हो सकती है। खूब पानी पिएं और मसालेदार खाना खाने से परहेज करें। घर का पुराना सामान या कागज संभालें। लंबी यात्रा अभी टालें। बाहर रहने वाले किसी व्यक्ति से जुड़ना काम आगे बढ़ाएगा।

मकर राशिफल, परिवार में कड़वी वाणी से बचें, दफ्तर में दिखावा छोड़ें। मकर राशि के जातकों को आज कड़वी वाणी किसी से नहीं बोलनी है। धन भाव में चंद्रमा और राहु साथ हैं, परिवार में पैसों या खाने पीने की बात पर कड़वा बोलना या सच छिपाना झगड़े की जड़ बन सकता है। दफ्तर में खुद को बड़ा दिखाने के लिए बात बढ़ाकर न कहें। लग्नेश शनिदेव तीसरे भाव में हैं, धीरज के साथ पराक्रम दिखाते चलेंगे, तो काम बनेगा। जीवनसाथी या साझेदार के साथ मिलकर चलना पड़ेगा। किसी की गुप्त बात उजागर न करें और खाली बैठकर पुरानी बातें याद करने से बचें। आज गजलें या सूफी गाने सुनने का मन करेगा।

कुंभ राशिफल, लग्न पर चंद्रमा और राहु मन में लाएंगे भ्रम। कुंभ राशि के जातकों के आज मन में जो विचार आएं, उन्हें सच की कसौटी पर कसिए। चंद्रमा और राहु आपके लग्न पर साथ हैं, इसलिए आज मन तेजी से दौड़ेगा। डर, शंका या अचानक जोश कुछ भी उठ सकता है। सब मेरे खिलाफ हैं, ऐसा भ्रम मन में न आने दें। छठे भाव में मंगल और गुरु विरोधियों को शांत रखेंगे। आज बड़ा निवेश से बचना चाहिए। निवेश करना ही है, तो किसी जानकार से पूछिए या पूरी रिसर्च कीजिए। भाग्य का साथ मिलेगा, किसी बड़े बुजर्ग या गुरु की सलाह काम आएगी। बचत धीरे बढ़ेगी। नशा या देर रात जागने से बचें। मन खाली रहा तो राहु उसे भ्रम से भर देंगे, इसलिए काम में लगे रहें और रात को जल्दी सोएं।

मीन राशिफल, अच्छी नींद लें और खर्च पर दें ध्यान। मीन राशि के जातकों के लिए आज चुपचाप जिम्मेदारी उठाने का दिन है। इसलिए हड़बड़ी नहीं, धैर्य से काम लीजिए। बच्चों, पढ़ाई, लेखन या किसी रचनात्मक काम में शानदार संवाद बन सकते हैं। बारहवें भाव में चंद्रमा और राहु साथ हैं। नींद की कमी होने से चिड़चिड़ाहट हो सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं या विदेश से जुड़ी बातों में भ्रम बन सकता है। रात को देर तक स्क्रीन देखने से बचें। ससुराल या साझे के पैसों का हिसाब सावधानी से जांचिए। विरोधी आज शांत रहेंगे। मगर, पैरों और घुटनों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

मामूली कहासुनी को लेकर बेटे ने कर दी पिता की हत्या

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में 58 वर्षीय व्यक्ति...

Jalandhar News: दर्जन भर नौजवानों ने गाड़ी पर किया हमला, जान बचाकर भागा पीड़ित, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती शेख इलाके में गुंडागर्दी का नंगा...

तिहाड़ से रिहाई के बाद CJP नेताओं को क्राइम ब्रांच ने किया तलब, इस मामले में होगी पूछताछ

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीजेपी...

वोट चोरी के खिलाफ अभियान तेज करेगा INDIA गठबंधन, आज डिजिटल बैठक में बनेगी रणनीति

नई दिल्लीः विपक्षी गठबंधन INDIA के नेता वोट चोरी...

मामूली कहासुनी को लेकर बेटे ने कर दी पिता की हत्या

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में 58 वर्षीय व्यक्ति की उसके बेटे ने कथित तौर पर धारदार हथियार से...

Jalandhar News: मकसूदां में 22 वर्षीय नौजवान की मौत के बाद सुसाइड नोट बरामद, बहन ने किए खुलासे, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आनंद नगर 3 गली मकसूदां में 22 वर्षीय ओमवीर ने मनप्रीत के घर में घुसकर मां-बेटी पर...

Jalandhar News: दर्जन भर नौजवानों ने गाड़ी पर किया हमला, जान बचाकर भागा पीड़ित, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती शेख इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। नौजवान ने बताया कि चावला मोबाइल...

तिहाड़ से रिहाई के बाद CJP नेताओं को क्राइम ब्रांच ने किया तलब, इस मामले में होगी पूछताछ

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीजेपी नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को जांच...