AdvertisementPunjab Government
Rashifalआज का राशिफल, 20 अक्टूबर 2026

आज का राशिफल, 20 अक्टूबर 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज मंगलवार को मंगलदेव का दिन मेष और वृश्चिक के लिए शुभ है, पर शुक्रदेव के अस्त होने से तुला और वृषभ को सेहत, रिश्तों और खर्च में सतर्क रहना होगा। अमृत काल सुबह 6:34 से 8:20 बजे तक है, जरूरी काम इसी में निपटाएं। अभिजीत मुहूर्त 11:48 से 12:34 बजे तक है। आज बुराई पर अच्छाई की जीत का दिन दशहरा भी है। शाम को भगवान राम और हनुमान जी का स्मरण करें। संकल्प लें कि आज से आप अच्छे कार्य करेंगे और अपनी जानकारी में कोई गलत काम नहीं करेंगे। मिथुन राशि वालों का लेखन में बढ़ेगा आत्मविश्वास। पैसों की बात पर संभालें करें। तुला राशि वालों को रहेगी थकान, महंगी खरीदारी टालें।

मेष राशिफल, साझेदार की घुमाकर कही बात पर पलटवार न करें। मेष राशि के लिए आज का दिन डिप्लोमेसी से काम लेने का है। चंद्रदेव आपके करियर भाव में हैं, दफ्तर में शुरुआत छोटे पर पक्के काम से कीजिए। मन को थोड़ा शांत रखकर हर चाल का सोच-विचार के साथ जवाब दीजिए। जीवनसाथी या साझेदार की बात सीधी न होकर घुमाकर आएगी, इसलिए पहले मतलब समझें, फिर जवाब दें। लग्नेश मंगलदेव अपने दिन पर सुख भाव में गुरुदेव के साथ हैं, घर या जमीन से जुड़ा रुका फैसला अचानक आगे बढ़ सकता है। सातवें भाव में अस्त शुक्रदेव, सूर्यदेव और बुधदेव की युति है। ग्यारहवें भाव में राहु दोस्तों के नेटवर्क से आमदनी के रास्ते खोलेंगे, लेकिन किसी की गारंटी न लें। नींद पूरी लें और मंगलवार के जोश में वाहन की गति पर नियंत्रण रखें। हनुमान जी का स्मरण करें।

वृषभ राशिफल, विजयादशमी पर भाई-बहन का मिलेगा साथ। वृषभ राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। लग्नेश शुक्रदेव अस्त और वक्री होकर छठे भाव में हैं, ऊर्जा थोड़ी कम रहेगी। इसलिए समय पर खाना-पानी और नींद का ध्यान रखें। त्वचा, गले या पेट की पुरानी तकलीफ को हल्के में न लें। चंद्रदेव भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। लिहाजा, किसी बुजुर्ग या गुरु से मिली सलाह दिन संवार देगी। मंदिर या धर्म स्थान में जाना होगा, वहां सेवा कार्य करें। तीसरे भाव में मंगल और गुरु होने से भाई बहन या दोस्त का साहस भरा साथ मिलेगा। दसवें भाव में राहु के कारण दफ्तर में किसी की बात साफ समझ न आए, तो पूर्वाग्रह से ग्रस्त न हों। दोबारा पूछ लें।

मिथुन राशिफल, पैसों की बात पर वाणी संभालें। मिथुन राशि के जातकों के पंचम भाव में सूर्य और बुध साथ हैं। बच्चों की पढ़ाई, लेखन या किसी कला में आत्मविश्वास बढ़ेगा। अस्त शुक्रदेव के कारण प्रेम संबंध में बातें कुछ फीकी लग सकती हैं। चंद्रदेव के आठवें भाव में होने से मन में बेवजह की चिंता उठ सकती है। इसलिए सुबह खुली हवा लें और रात में देर तक न जागें। पैसों की बात पर कड़वा बोलने से परिवार में खटास आ सकती है। नौकरी में धैर्य के साथ काम करें। भाग्य भाव में राहु के कारण धर्म के नाम पर बहकाने वालों से बचें। अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कर्क राशिफल, घर के बदलाव पर बारीकी से दें ध्यान। कर्क राशि वालों के हाथ में आज हिम्मत का हथौड़ा है। लग्न पर मंगलदेव अपने दिन पर गुरुदेव के साथ हैं, तो रुके काम पर सीधी चोट कीजिए। काम बन जाएंगे। सुख भाव में सूर्य और बुध साथ हैं, जो घर की मरम्मत या किसी तरह के बदलाव को करने का संकेत दे रहे हैं। माता जी की जरूरतों का ध्यान रखें। सातवें भाव में चंद्रदेव जीवनसाथी या साझेदार से नपी-तुली अपेक्षा रखने को कह रहे हैं। शुक्रदेव के अस्त होने से घर के सजावटी खर्च टालें। किसी अनजान व्यक्ति के ऑफर, लिंक या अचानक आए पैसों की बात को पहले जांचें। चिड़चिड़ाहट हो तो ठंडा पानी पीकर कुछ देर चुप रहें।

सिंह राशिफल, हिम्मत और अपनी बात रखने से बनेंगे काम। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। तीसरे भाव में लग्नेश सूर्यदेव बुधदेव के साथ हैं। फोन, ईमेल, लेखन या मीटिंग से सीधे ऊपर चढ़ने का मौका है। अपनी बात रखने से आज आपके काम बनेंगे। छठे भाव में चंद्रदेव विरोधियों को शांत रहेंगे। धार्मिक यात्रा या अस्पताल का खर्च अचानक बढ़ सकता है, इसलिए कुछ रकम अलग रखें। सातवें भाव में राहु के कारण जीवनसाथी या साझेदार से बहस बिना बात तूल पकड़ सकती है। लिहाजा, थोड़ी सतर्कता जरूरी है। अचानक आई खबर या गुप्त बात पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें। बाहर रहने वाले किसी परिचित से बातचीत आगे का रास्ता खोलेगी।

कन्या राशिफल, धन खर्च और वाणी पर रखें नियंत्रण। कन्या राशि के लिए सितारे कहते हैं कि, धन भाव में सूर्य और बुध साथ हैं और अस्त शुक्रदेव भी वहीं हैं, इसलिए पैसों की बात पर तनाव की भाप बन सकती है। घर में कमाई और खर्च की चर्चा शांत लहजे में करें। मंगलदेव का दिन है और लाभ भाव में मंगल और गुरु हैं। लिहाजा, दोस्तों, बड़े भाई बहन या नेटवर्क से आमदनी का रास्ता खुलेगा, बस जल्दबाजी में उधार न दें। बच्चों की पढ़ाई या मनोरंजन में समय बिताएं, मन हल्का होगा। साझेदारी के बोझ को जबरन उठाने की जगह खुलकर बात करें। रात में मोबाइल दूर रखकर जल्दी सोएं। किसी विरोधी की बात को दिल पर न लें।

तुला राशिफल, आकर्षण में कमी महसूस होगी। तुला राशि वालों को आज अपने अंदर आकर्षण की कमी महसूस होगी। आपके लग्न पर सूर्य, बुध और अस्त वक्री शुक्रदेव हैं, यानी चेहरे पर थकान और आत्मविश्वास में हल्का उतार चढ़ाव आ सकता है, इसलिए आज बड़े इंटरव्यू या नया लुक आजमाने की जल्दी न करें। मंगलवार को सहकर्मियों के साथ मिलकर किया काम आपको आगे की पंक्ति में खड़ा करेगा। माता जी के साथ समय बिताने से मन को ठंडक मिलेगी। पंचम भाव में राहु के कारण बच्चों या प्रेम संबंध की सुनी सुनाई बात पर यकीन न करें। महंगे गहने, कपड़े या सजावट की खरीदारी टालें।

वृश्चिक राशिफल, भाग्य का साथ और पराक्रम से मिलेगी सफलता। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज की बाजी उनके हाथ में है। बस चाल सोचकर चलनी है। लग्नेश मंगलदेव अपने दिन पर गुरुदेव के साथ नौवें भाव में हैं। गुरु या पिता से शुभ संकेत मिलेंगे। किसी धर्म स्थल जाने से मन को सुकून भी मिलेगा और भाग्य का साथ भी। पराक्रम भाव में गोचर कर रहे चंद्रदेव छोटे भाई-बहन, पड़ोसी या सहकर्मी से बात करने का आज अच्छा मौका देंगे। बेवजह शक करके अपनी बात न बिगाड़ें। हालांकि, यात्रा, दवा या इलाज में खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें। घर में किसी बात से मन उचटे, तो वाद विवाद न बस वहां से हट जाएं। बॉस की आलोचना पर पलटवार न करें।

धनु राशिफल, जुबान और जेब दोनों संभालकर चलें। धनु राशि वालों के लिए आज कई मायनों में अच्छा समय है। चंद्रदेव धन भाव में हैं, परिवार के साथ आर्थिक योजना बनाने और मीठी बात से बचत की शुरुआत करने का अच्छा दिन है। लाभ भाव में सूर्य और बुध का साथ दोस्तों, ग्राहकों और ऑनलाइन काम से आमदनी बढ़ाएगा। अस्त शुक्रदेव के कारण बड़े सपने दिखाने वालों की बातों पर पैसा न लगाएं। घर के बुजुर्ग या माता जी की सेहत की धीरज के साथ देखभाल कीजिए। पुराने विवाद या अचानक खर्च को समझदारी से संभालें। जुबान और जेब दोनों संभालकर चलें। यात्रा में समय और वाहन की गति का ध्यान रखें।

मकर राशिफल, लग्न पर चंद्रदेव का गोचर मन रखेगा स्थिर। मकर राशि वालों के लिए चंद्रदेव लग्न से गोचर करते हुए मन को शांत रखेंगे। इसलिए सीधी बात कहिए और घुमाकर बोलने की आदत छोड़िए। दफ्तर में आपके काम की नाप तोल होगी, इसलिए रिपोर्ट, हिसाब या प्रेजेंटेशन दोबारा देखकर भेजें। जीवनसाथी या पार्टनर पर दबाव बनाने या जोर जबरदस्ती से काम नहीं चलेगा। नरमी से बात करेंगे, तो काम आसान हो जाएंगे। धन भाव में राहु हैं, किसी को कुछ देने या लेने की बात करते समय सोच-विचार के बाद ही बोलें। अनावश्यक वादा न करें। पुरानी गड़ी बातें न उखाड़ें। लग्नेश शनिदेव पराक्रम भाव में हैं, हिम्मत से लगे रहिए।

कुंभ राशिफल, विरोधियों पर हासिल करेंगे जीत। कुंभ राशि वालो को आज विरोधियों पर विजय मिलेगी। छठे भाव में मंगलदेव अपने दिन पर गुरुदेव के साथ हैं। पुराने कर्ज, मुकदमे या विवाद को सुलझाने के लिए आज मजबूत मौका है। नौवें भाव में सूर्य, बुध और अस्त शुक्रदेव हैं। गुरु या पिता की सलाह लीजिए। बड़े सपने दिखाने वाले किसी बाहरी सलाहकार की बात आंख मूंदकर न मानें। बचत की आदत मजबूत रहेगी। चंद्रदेव बारहवें भाव में गोचर करते हुए अकेलापन या अनिद्रा की परेशानी दे सकते हैं। सोने से पहले हल्का संगीत सुनें या टहलें। अचानक किसी बात को लेकर जिद न करें। लीक से हटकर सोचें।

मीन राशिफल, बच्चों पर आज दे ध्यान। मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तवे पर रोटी सेंकने जैसा है, न कच्ची रहे, न जले। शनिदेव आपके लग्न पर वक्री हैं, इसलिए आपके भविष्य की रोटी धीमी आंच में अच्छी तरह सिक रही है। बस धैर्य के साथ जैसी परिस्थिति आ रही है, उसे पार करते जाएं। चंद्रदेव लाभ भाव में हैं, दोस्तों, बड़े संपर्कों और ग्राहकों से अच्छी खबर या आर्थिक मदद मिल सकती है। पंचम भाव में मंगलदेव अपने दिन पर गुरुदेव के साथ हैं, बच्चों की पढ़ाई, खेल या रचनात्मक काम में उनका उत्साह बढ़ाइए, लेकिन उन्हें डांटने की जगह समझाइए। दफ्तर में सहकर्मियों की चुगली से दूर रहें, और पैरों तथा घुटनों का ख्याल रखें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

मामूली कहासुनी को लेकर बेटे ने कर दी पिता की हत्या

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में 58 वर्षीय व्यक्ति...

Jalandhar News: दर्जन भर नौजवानों ने गाड़ी पर किया हमला, जान बचाकर भागा पीड़ित, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती शेख इलाके में गुंडागर्दी का नंगा...

तिहाड़ से रिहाई के बाद CJP नेताओं को क्राइम ब्रांच ने किया तलब, इस मामले में होगी पूछताछ

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीजेपी...

Punjab News: बिजली के खंभे से टकराया ट्रक, ट्रांसफॉर्मर गिरने से इलाके की बिजली गुल, देखें वीडियो

फिरोजपुरः देर रात सर्कल रोड पर गेहूं से भरा एक ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी...

मामूली कहासुनी को लेकर बेटे ने कर दी पिता की हत्या

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में 58 वर्षीय व्यक्ति की उसके बेटे ने कथित तौर पर धारदार हथियार से...

Jalandhar News: मकसूदां में 22 वर्षीय नौजवान की मौत के बाद सुसाइड नोट बरामद, बहन ने किए खुलासे, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आनंद नगर 3 गली मकसूदां में 22 वर्षीय ओमवीर ने मनप्रीत के घर में घुसकर मां-बेटी पर...

Jalandhar News: दर्जन भर नौजवानों ने गाड़ी पर किया हमला, जान बचाकर भागा पीड़ित, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती शेख इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। नौजवान ने बताया कि चावला मोबाइल...