लुधियाना : महानगर के एक इलाके मे गोली चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हरगोबिंद नगर रोड के निकट अहाते पर यह वारदात हुई है। इस दौरान गोली चलने से एक युवक भी घायल हुआ है।
वारदात के समय अहाते पर मौजूद राम किशन ने बताया कि रात 11 बजे के करीब युवक आए थे। युवको ने दही भल्ले का आर्डर दिया। सभी युवक आपस मे हंसी मजाक कर रहे थे। कुछ देर बाद गोली चलने पर सभी मौके से फरार हो गए।
मौके पर पहुंचे थाना 3 के प्रभारी गुरजीत सिंह प्रभारी ने बताया कि अहाते पर चेतन और विक्की वर्मा नामक युवक दोस्तों के साथ आये थे। दोनों अपने दोस्त का लाइसेंसी वेपन देख रहे थे। इस दौरान अचानक गोली चल गई। इस घटना मे चेतन के पीठ मे गोली लग गई। जिसे इलाज के लिए दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
