बठिंडाः मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की अंतिम अरदास एवं पाठ के भोग का समागम ऐतिहासिक तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में शुरू हो गया है। समागम में शामिल होने के लिए झोटा का परिवार भी पहुंच चुका है। उनके पिता भीम सिंह, मां, पत्नी और दोनों बच्चे भी शामिल है।
इस अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए पूरे पंजाब से बड़ी संख्या में संगतें तख्त श्री दमदमा साहिब पहुंच रही हैं। आपको बता दें नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की को मानसा बाजार में दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह कथित तौर पर एक मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की बिक्री का विरोध करने गए थे, जिसके बाद विवाद बढ़ने पर उन पर गोलियां चलाई गईं।
इस मामले में मुख्य आरोपी अश्विनी कुमार और अन्य को गिरफ्तार किया गया। पंजाब फार्मेसी काउंसिल ने मुख्य आरोपी अश्विनी कुमार का फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश के बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। सीबीआई ने चंडीगढ़ में एफआईआर दर्ज कर मानसा में घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आरोपियों से पूछताछ की। परिवार और इंसाफ कमेटी ने 22 दिनों तक शव का अंतिम संस्कार न करने और धरना-प्रदर्शन जारी रखने के बाद, नवंबर 2026 में सरकार के साथ कई मांगों पर सहमति बनने के बाद अपना विरोध समाप्त किया और उसका अंतिम संस्कार किया था, जिसके बाद आज अंतिम अरदास गुरुद्वारा में की जा रही है।
