Unaनशे के खिलाफ जंग में खेल बनेंगे मजबूत हथियार: मुकेश अग्निहोत्री

नशे के खिलाफ जंग में खेल बनेंगे मजबूत हथियार: मुकेश अग्निहोत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना (सुशील पंडित): उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ जंग में खेल मजबूत हथियार बन सकते हैं। युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना जरूरी है। प्रदेश सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है और गांव-गांव में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है।

मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा में शहीद भगत सिंह क्लब सिंगा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने आयोजन के लिए क्लब के पदाधिकारियों को बधाई दी और प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। हमारा प्रयास है कि बच्चे और युवा नशे से दूर रहें तथा खेलों की ओर आकर्षित हों।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने टूर्नामेंट के प्रथम पुरस्कार के लिए अपनी ओर से 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलों के प्रति युवाओं की यही रुचि बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के भीतर सिंगा का खेल मैदान तैयार हो जाएगा। इस पर 1.25 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के कारोबार में खासकर चिट्टे में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पंचायतों से भी अपने-अपने गांवों में नशे के कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर जानकारी देने का आग्रह किया गया है। ऊना जिला में नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की करीब 3 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि चिट्टा एक खतरनाक केमिकल ड्रग है, जो युवाओं का जीवन बर्बाद कर रहा है। इसके खिलाफ विशेष अभियान चलाने के साथ ही बच्चों को जागरूक भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश में करीब दो दर्जन ऐसे सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया गया है, जो चिट्टे की सप्लाई में संलिप्त थे। नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों को भी जब्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण इस इलाके में नशे की चुनौती अधिक है। यूथ क्लब, पंचायतें, महिला मंडल और गांव के बुद्धिजीवी लोग एकजुट होकर आगे आएं तो इस मुहिम को और प्रभावी बनाया जा सकता है। यह कोई राजनीतिक विषय नहीं, बल्कि प्रदेश की युवा पीढ़ी के भविष्य से जुड़ा सवाल है।

इस अवसर पर सचिव जिला कांग्रेस कमेटी शाम चड्ढा, ग्राम पंचायत सिंगा के प्रधान डॉ. अशोक कुमार, पंचायत समिति सदस्य सुनीता, पूर्व प्रधान संतोष कुमारी, शिव मंदिर कमेटी के प्रधान जगदीश राणा, कांग्रेस नेता बलविंद्र बब्बी, संजीव कुमार, गुलशन कुमार सहित महिला मंडलों के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : इस इलाके में चली गोली, एक घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : महानगर के एक इलाके मे गोली चलने...

भारत के अंडर-19 एशिया कप जीतने पर खुश हुए Vaibhav Sooryavanshi, टीम को दी बधाई

खेल: बीते दिन भारत ने अंडर-19 एशिया कप का...

Punjab News : इस इलाके में चली गोली, एक घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : महानगर के एक इलाके मे गोली चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हरगोबिंद नगर...

बदलते मौसम में Dry Skin की समस्या दूर करेंगे ये Tips, नहीं पड़ेगी महंगे प्रोडक्ट्स की जरुरत

लाइफस्टाइल: मौसम में बदलाव का असर सिर्फ सेहत पर ही नहीं होता बल्कि स्किन पर भी होता है। कभी...

भारत के अंडर-19 एशिया कप जीतने पर खुश हुए Vaibhav Sooryavanshi, टीम को दी बधाई

खेल: बीते दिन भारत ने अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया है। फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान...

Jalandhar News: राज्यपाल ने दरबार श्री बुलंदपुरी साहिब में 8वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में की शिरकत, देखें वीडियो

कहा- बाबा बलदेव जी ने सिख गुरुओं के विचारों को 100 से अधिक देशों तक पहुंचाने का किया कार्य  नकोदरः...