NationalPM Modi ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, X पर शेयर की...

PM Modi ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, X पर शेयर की पोस्ट, बोले – ‘पूरे देश की ओर से नमन’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनको नमन किया है। पीएम ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने लिखा कि – ‘भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें समस्त देशवासियों की ओर से मेरा कोटि-कोटी नमन। आप सभी को इस दिव्य मौके से जुड़े जनजातीय गौरव दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं’।


उन्होंने आगे लिखा कि – ‘धरती आबा का अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान देश की हर पीढ़ी का स्वाभिमान, स्वतंत्रता और अधिकारी की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उनसे प्रेरणा लेकर हमारी सरकार जनजातीय भाई-बहनों के सम्मान, मौके और समृद्धि के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है। आइए हम सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज के बहुमूल्य योगदान को नमन करें’।

द्रौपदी मुर्मू ने शेयर की पोस्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मु्मू ने भी भगवान बिरसा मुंडा को याद किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि – ‘मैं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंत के पावन मौके पर मनाए जा रहे जनजातीय गौरव दिवस की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देती हूं। यह दिवस हमारी समृद्ध जनजातीय विरासत और राष्ट्र के प्रति जनजातीय समुदायों के ऐतिहासिक योगदान को याद करने का मौका है। मैं कामना करती हूं कि सभी देशवासी हमारी अमूल्य विरासत को संरक्षित रखते हुए समावेशी विकास के मार्ग पर आगे बढ़े हैं’।


अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ किया था संघर्ष

पूरे देश में आज 15 नवंबर के दिन महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी और जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज के अधिकारों, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की थी। उनका जीवन संघर्ष, साहस और स्वाभिमान का प्रतीक माना जाता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मियामी एयरपोर्ट पर कार्गो और यात्री विमान में टक्कर, टला बड़ा हादसा, देखें Video

मियामीः अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर...

दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, देखें CCTV

शिमलाः राजधानी शिमला के भट्टाकुफर इलाके में शनिवार को...

Punjab News: शिरोमणि कमेटी तीर्थयात्रा में घायल श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता करेगी: एडवोकेट धामी, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा- अब UK ही मेरा घर

लंदनः इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी...

हवाई यात्रा पर संकट बरकरार, FAA सिस्टम ठप होने से कई उड़ानें रद्द

वाशिंगटनः अमेरिका का एयरलाइन संकट अभी थमा नहीं है।...

मियामी एयरपोर्ट पर कार्गो और यात्री विमान में टक्कर, टला बड़ा हादसा, देखें Video

मियामीः अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार रात एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। रात...

दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, देखें CCTV

शिमलाः राजधानी शिमला के भट्टाकुफर इलाके में शनिवार को सड़क हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल...

Punjab News: शिरोमणि कमेटी तीर्थयात्रा में घायल श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता करेगी: एडवोकेट धामी, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने घोषणा की है कि शिरोमणि कमेटी...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा- अब UK ही मेरा घर

लंदनः इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी को ब्रिटेन की नागरिकता मिल गई है। भगोड़े ललित मोदी...