NationalIndigo की फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद अंदर नहीं जा पाया...

Indigo की फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद अंदर नहीं जा पाया लैंडिंग गियर, करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुणेः गुवाहाटी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट 6E 0623 में रविवार सुबह तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को बताया कि टेक-ऑफ के बाद विमान का लैंडिंग गियर (पहियों वाला हिस्सा) अंदर नहीं गया और बाहर ही रह गया। इंडिगो की इस फ्लाइट में यात्री और क्रू मेंबर समेत कुल 192 लोग सवार थे।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने ATC, इंडिगो और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाया। टेकऑफ भरने के बाद विमान का लैंडिंग गियर अंदर नहीं जा पाया था। हालांकि, सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुणे एयरपोर्ट प्रशासन ने ATC इंडिगो और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाया. भारतीय वायु सेना (IAF) ने फुल इमरजेंसी घोषित कर दी, जिसके बाद आपातकालीन प्रक्रियाएं शुरू कर दी गईं। फायर सर्विस, एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया।

एहतियात के तौर पर विमान को रनवे के ऊपर से कम ऊंचाई पर उड़ाया गया ताकि लैंडिंग गियर की स्थिति को देखा जा सके। इसके बाद सुबह 9:04 बजे विमान पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। विमान में सवार सभी 192 लोग सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। इंडिगो, बेंगलुरु से पुणे के लिए एक दूसरा विमान मंगा रहा है ताकि प्रभावित यात्री अपनी आगे की यात्रा गुवाहाटी तक पूरी कर सकें।

पुणे एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि यह पूरा ऑपरेशन भारतीय वायु सेना, ATC, इंडिगो और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के साथ मिलकर किया गया, जिसमें यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई। इस घटना पर इंडिगो की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। लैंडिंग के बाद तीन फायर-फाइटिंग वाहनों और दो एम्बुलेंस की मदद से विमान को बे नंबर 7 तक ले जाया गया। विमान के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद, ATC ने सुबह 9:10 बजे ‘फुल इमरजेंसी’ हटा ली।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे कार पर पलटा ट्रक, जीजा-साले समेत चार की मौत

रेवाड़ीः दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार रात दिल दहला देने...

Strait Of Hormuz में अमेरिका ने तैनात किया F-16 विमान, ईरान को दी सीधी चेतावनी

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में चल रहे अमेरिका-ईरान तनाव...

Amitabh के घर फायरिंग की प्लानिंग, 2 शूटर अरेस्ट, एक Jalandhar का रहने वाला

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (NDR) ने...

PM Modi ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, X पर शेयर की पोस्ट, बोले – ‘पूरे देश की ओर से नमन’

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा...

खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे कार पर पलटा ट्रक, जीजा-साले समेत चार की मौत

रेवाड़ीः दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। खाटू धाम के दर्शन कर दिल्ली लौट...

Punjab News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट में पाकिस्तान कनेक्शन, युवक और युवती गिरफ्तार, देखें वीडियो

माता-पिता ने कहा, बेटी हाथ से निकल चुकी थी, मर्जी से शादी की फिर 6 महीने बाद तलाक देकर...

Strait Of Hormuz में अमेरिका ने तैनात किया F-16 विमान, ईरान को दी सीधी चेतावनी

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में चल रहे अमेरिका-ईरान तनाव के बीच अमेरिकी वायु सेना के F-16 लड़ाकू विमान लगातार...

Amitabh के घर फायरिंग की प्लानिंग, 2 शूटर अरेस्ट, एक Jalandhar का रहने वाला

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (NDR) ने संगठित अपराध सिंडिकेट के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते दो...