AdvertisementPunjab Government
Haryana Govt23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा तीसरे सूरजकुंड दिवाली मेले का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक सूरजकुंड मेला परिसर, फरीदाबाद में किया जाएगा। चार दिवसीय यह मेला दिवाली के उल्लास, भारतीय कला एवं हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अनूठा संगम होगा। मेले के माध्यम से जहां लोगों को दिवाली की खरीदारी के लिए विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध होंगे, वहीं उन्हें परिवार के साथ मनोरंजन और भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत से रूबरू होने का अवसर भी मिलेगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मेले का शुभारंभ 23 अक्टूबर को करेंगे। उद्घाटन समारोह में हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। वहीं, 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रसिद्ध सूफी एवं लोक गायक कंवर ग्रेवाल की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहेगी। उनकी गायकी के साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मेले के माहौल को उत्साह और उमंग से भरेंगे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से आगंतुकों को संगीत और लोक संस्कृति का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

हरियाणा सरकार एवं हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की गई है कि वे 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले तीसरे सूरजकुंड दिवाली मेले में सपरिवार शामिल होकर इस उत्सव का आनंद लें।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने सचिवालय आर्म्सडेल भवन के चरण-4 का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल...

Haryana News: मोबाइल फोन चोरी करने वाला एक आरोपी काबू, 6 फोन बरामद, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 तारीख...

राज्यपाल ने बौद्धिक विमर्श और राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गत सायं जम्मू के...

बड़ोह में साइकिल सवार को टक्कर मारकर कार चालक फरार

ऊना,सुशील पंडित: ऊना जिले के बड़ोह में राधा-कृष्ण मंदिर...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय आर्म्सडेल भवन के चरण-4 का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश सचिवालय आर्म्सडेल भवन चरण-4 के ब्लॉक-1 व 2 का...

तंबाकू मुक्त युवा अभियान में हिमाचल को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में चयनित किया गया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 में हिमाचल को...

Haryana News: मोबाइल फोन चोरी करने वाला एक आरोपी काबू, 6 फोन बरामद, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 तारीख को हुई फोन स्नैचिंग की वारदात में एक आरोपी को...

राज्यपाल ने बौद्धिक विमर्श और राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गत सायं जम्मू के अभिनव थिएटर में बाबा बंदा सिंह बहादुर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा...