AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtसंत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का...

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं – CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की शिक्षाएं आज भी समाज को आपसी भाईचारे, प्रेम, समानता, मानवता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं। संत-महापुरुष किसी एक जाति या वर्ग के नहीं होते, बल्कि वे पूरे समाज का मार्गदर्शन करते हैं। उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर ही अच्छे समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-21 स्थित नामदेव भवन में संत नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाशोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने नामदेव भवन के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की और हरियाणा नामदेव सभा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष सतबीर वर्मा द्वारा समाज की मांगों को लेकर सौंपे गए मांग-पत्र पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने गुरु रविदास जी, भगवान वाल्मीकि जी, भगवान विश्वकर्मा जी, भगवान परशुराम जी और भक्त धन्ना जाट सहित अनेक संत-महापुरुषों की जयंती सरकारी स्तर पर मनाने की पहल की है, ताकि उनकी शिक्षाएं नई पीढ़ी तक पहुंचें। मुख्यमंत्री ने रोहिला राजपूत समाज की सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए युवाओं से शिक्षा, कौशल और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने सचिवालय आर्म्सडेल भवन के चरण-4 का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल...

Haryana News: मोबाइल फोन चोरी करने वाला एक आरोपी काबू, 6 फोन बरामद, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 तारीख...

राज्यपाल ने बौद्धिक विमर्श और राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गत सायं जम्मू के...

बड़ोह में साइकिल सवार को टक्कर मारकर कार चालक फरार

ऊना,सुशील पंडित: ऊना जिले के बड़ोह में राधा-कृष्ण मंदिर...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय आर्म्सडेल भवन के चरण-4 का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश सचिवालय आर्म्सडेल भवन चरण-4 के ब्लॉक-1 व 2 का...

तंबाकू मुक्त युवा अभियान में हिमाचल को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में चयनित किया गया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 में हिमाचल को...

Haryana News: मोबाइल फोन चोरी करने वाला एक आरोपी काबू, 6 फोन बरामद, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 तारीख को हुई फोन स्नैचिंग की वारदात में एक आरोपी को...

राज्यपाल ने बौद्धिक विमर्श और राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गत सायं जम्मू के अभिनव थिएटर में बाबा बंदा सिंह बहादुर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा...