AdvertisementPunjab Government
Haryana GovtCM Saini स्वयं कर रहे फसल खरीद की निगरानी

CM Saini स्वयं कर रहे फसल खरीद की निगरानी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं प्रदेशभर में फसल खरीद व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी किसान को अपनी फसल बेचने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। मंडियों में खरीद, उठान और भुगतान की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल खरीद में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री शनिवार को रोहतक अनाज मंडी में फसल खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे और इस दौरान वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए दो से तीन महीने तक मंडियों में इंतजार करना पड़ता था।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में खरीद व्यवस्था में तेजी लाई है। अब 15 दिन में खरीद पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को किसानों की चिंता करने के बजाय केवल राजनीतिक बयानबाजी करने की आदत पड़ गई है। सरकार की प्राथमिकता किसान की फसल का समय पर उचित मूल्य दिलाना और मंडियों से उसका शीघ्र उठान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास सरकार को घेरने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए कभी फसल खरीद तो कभी एसआईआर को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने हरियाणा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसान, गरीब, युवा और हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पंटून पुल के निर्माण के दौरान ‘हाइड्रा’ क्रेन पलटी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः रावी नदी पर मकोरा पत्तन में पंटून पुल...

सचिन पायलट पहुंचे Jalandhar, पार्टी नेताओं से चुनाव बारे की चर्चा, देखें वीडियो

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट आज पंजाब...

कृष्ण कुमार बेदी ने रोहतक के विशेष संस्थानों का किया दौरा

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

PM के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को समर्पित है सेवा संकल्प अभियान

चंडीगढ़: सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को अम्बेडकर...

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत मामले में परिजनों का बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडा के नंगला श्रीपदम गांव में हुई एक...

Punjab News: पंटून पुल के निर्माण के दौरान ‘हाइड्रा’ क्रेन पलटी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः रावी नदी पर मकोरा पत्तन में पंटून पुल के निर्माण के दौरान एक हादसा हो गया, जब काम...

सचिन पायलट पहुंचे Jalandhar, पार्टी नेताओं से चुनाव बारे की चर्चा, देखें वीडियो

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट आज पंजाब दौरे के दौरान जालंधर पहुंचे। जहां पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी...

कृष्ण कुमार बेदी ने रोहतक के विशेष संस्थानों का किया दौरा

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शनिवार को रोहतक स्थित अर्पण बौद्धिक बाल...

PM के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को समर्पित है सेवा संकल्प अभियान

चंडीगढ़: सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को अम्बेडकर धर्मशाला रंगिया मंडी अम्बाला छावनी में निशुल्क जांच शिविर का...