Himachal Govt

Himachal Govt
AmritsarPunjab बंद की कॉल में सभी संस्थान बंद का SGPC ने किया...

Punjab बंद की कॉल में सभी संस्थान बंद का SGPC ने किया ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से 21 अगस्त को बुलाए गए पंजाब बंद का समर्थन करने का ऐलान किया है। एसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई लंबे समय से सिख समुदाय की प्रमुख मांगों में शामिल है। एसजीपीसी इस मुद्दे को लेकर पहले भी सरकारों के सामने आवाज उठाती रही है। आगे भी प्रयास जारी रखेगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि 21 अगस्त के पंजाब बंद के समर्थन में एसजीपीसी के मुख्य कार्यालय सहित उसके सभी संस्थान और कार्यालय बंद रहेंगे। वहीं, अंतरिम कमेटी की बैठक 22 अगस्त को सुबह 11 बजे निर्धारित समय के अनुसार आयोजित की जाएगी। इसके चलते एसजीपीसी की पहले से निर्धारित अंतरिम कमेटी की बैठक की तारीख भी बदल दी गई है। एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने आज बताया कि अंतरिम कमेटी की बैठक अब 21 के बजाय 22 अगस्त को सुबह 11 बजे एसजीपीसी के मुख्य कार्यालय अमृतसर में होगी।

उन्होंने कहा कि एसजीपीसी बंदी सिंहों की रिहाई के लिए लगातार प्रयास करती रही है। इस मांग को लेकर होने वाले संघर्षों का समर्थन करती है। धामी ने कहा कि सरकार को बंदी सिंहों की रिहाई के मामले में सिख समुदाय की भावनाओं को समझना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर संघर्ष करने वालों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। इसका विरोध किया जाना चाहिए।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: DGP Gaurav Yadav ने लॉन्च किया Online Digital Portal

जालंधर, ENS: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज...

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए चिंतपूर्णी मंदिर में अनधिकृत प्रवेश पर रोक, एसडीएम ने जारी किए आदेश

ऊना,सुशील पंडित: श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी...

शिक्षा मंत्री ने पानीपत के राजकीय हाई स्कूल में किया औचक निरीक्षण

स्वच्छता और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने...

Jalandhar News: DGP Gaurav Yadav ने लॉन्च किया Online Digital Portal

जालंधर, ENS: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज फिल्लौर स्थित महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी का दौरा...

जब मुख्यमंत्री के दरवाजे पर पहुंचती है उम्मीद, तो सरकार की योजनाओं को मिलती है नई रफ्तार

चंडीगढ़: रात का वक्त है, मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर पर नायब सिंह सैनी के सामने हाथों में कागज...

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए चिंतपूर्णी मंदिर में अनधिकृत प्रवेश पर रोक, एसडीएम ने जारी किए आदेश

ऊना,सुशील पंडित: श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने और...

शिक्षा मंत्री ने पानीपत के राजकीय हाई स्कूल में किया औचक निरीक्षण

स्वच्छता और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने...