Girl in a jacket
HomeGovernment Newsनशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री ने...

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री ने झंडी दिखाकर किया रवाना, बह्याकुमारी संस्थान दें रहा विशेष सहयोग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़— हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली जा रही जागरूकता रथ यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ यात्रा 19 अप्रैल को इसराना विधानसभा क्षेत्र के थिराना गांव स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम से प्रारंभ हुई थी और हरियाणा के विभिन्न जिलों में जन-जागरण करते हुए आज चंडीगढ़ पहुंची।

इस अवसर पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर और चिंताजनक समस्या बन चुका है, जो विशेष रूप से युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर धकेल रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि उसका परिवार और समाज भी इसकी चपेट में आ जाता है। ऐसे में नशा मुक्त भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है।

उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा चलाई जा रही यह रथ यात्रा एक प्रेरणादायक पहल है, जो युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और आत्मबल का संचार कर रही है। उन्होनें आगे कहा, यह रथ यात्रा हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में जाकर प्रतिदिन अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इन कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक, व्याख्यान, संवाद और जन-संपर्क गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हरियाणा सरकार भी नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है तथा युवाओं को खेल, शिक्षा और कौशल विकास की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि वे नशे से दूर रह सकें।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -