Unaसुंदरनगर के SC समुदाय से जुड़े मुद्दों पर आयोग से मिला प्रतिनिधिमंडल

सुंदरनगर के SC समुदाय से जुड़े मुद्दों पर आयोग से मिला प्रतिनिधिमंडल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना। अनुसूचित जाति समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात कर मंडी जिले के सुंदरनगर में बसे एससी समुदाय के एक वर्ग से जुड़े मुद्दे उनके समक्ष रखे। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस वर्ग के कुछ परिवार कई दशक पहले पंजाब से आकर सुंदरनगर में बसे थे। ये परिवार लंबे समय से वहां रहकर कारोबार एवं अन्य कार्यों से जुड़े हैं। प्रतिनिधिमंडल ने इन परिवारों से जुड़े कुछ मामलों और मौजूदा परिस्थितियों से आयोग को अवगत करवाते हुए उनके हितों के संबंध में अपनी बात रखी।

आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बात गौर से सुनी। इस अवसर पर आयोग के सदस्य सचिव अधिवक्ता डॉ. विजय डोगरा भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए विषयों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष जीवन कुमार, अखिल भारतीय दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग संगठन के महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता चमन राही, कांग्रेस एससी सेल ऊना के जिला अध्यक्ष बलराम माहे, कुटलैहड़ ब्लॉक अध्यक्ष गुरपाल कलसी तथा सुंदरनगर स्थित डॉ. आंबेडकर नगर से रेशमा महंत, पवन कुमार और चमन लाल शामिल रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

BBMB मामले में जीत पर ओकओवर में लोगों ने मनाया जश्न, CM Sukhu को दी बधाई

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का बीबीएमबी एरियर...

दीपावली पर बुजुर्गों के साथ खुशियों के पल बिताने पहुंचे

उपायुक्त आश्रय पुरोधा केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों को दिए...

Punjab News: WWE The Great Khali ने परविंदर झोटा के परिवार से की मुलाकात, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर सिंह झोटा कत्ल केस में पूर्व WWE...

BBMB मामले में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत वर्तमान सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का हिमाचल प्रदेश...

पेट्रोल भरवाने को लेकर पंप कर्मियों और ग्राहक में हुई हाथापाई, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

भरोहिया: गोरखपुर-सोनौली हाईवे स्थित गोलिगंज के दुर्गा ऑटोमोबाइल पेट्रोल...

BBMB मामले में जीत पर ओकओवर में लोगों ने मनाया जश्न, CM Sukhu को दी बधाई

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का बीबीएमबी एरियर मामले में सर्वोच्च न्यायालय से हिमाचल प्रदेश के पक्ष में...

दीपावली पर बुजुर्गों के साथ खुशियों के पल बिताने पहुंचे

उपायुक्त आश्रय पुरोधा केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों को दिए उपहार ऊना। दीपावली का पर्व अपनों के साथ खुशियां बांटने का...

Punjab News: WWE The Great Khali ने परविंदर झोटा के परिवार से की मुलाकात, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर सिंह झोटा कत्ल केस में पूर्व WWE रेसलर द ग्रेट खली (दिलीप सिंह राणा) ने पीड़ित परिवार...

BBMB मामले में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत वर्तमान सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का हिमाचल प्रदेश का बीबीएमबी एरियर मामले में सर्वोच्च न्यायालय में जीतने के...