Una15 जनवरी तक पूरा होगा न्यू हरोली विकास पथ : मुकेश अग्निहोत्री

15 जनवरी तक पूरा होगा न्यू हरोली विकास पथ : मुकेश अग्निहोत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

न्यू हरोली में लगभग 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं

ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक बन रहे न्यू हरोली विकास पथ का काम 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। विकास पथ पर जल्द लाइटें लगाई जाएगी, ताकि लोग रात में भी आसानी से पैदल चल सकें। सड़क को दोनों ओर चौड़ा करने के बाद पैदल चलने के लिए सुंदर रास्ता बनाया जाएगा। यहां फूड कोर्ट भी विकसित किया जाएगा। रामपुर पुल से जल भवन तक सड़क किनारे सौंदर्यीकरण पर 4 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्रवार देर शाम अधिकारियों के साथ रामपुर पुल पहुंचे और वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने हैलीपोर्ट और सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की और काम पर संतोष जताया।

उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं में आपसी तालमेल रखते हुए काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रोड़ा में न्यू हरोली की लगभग 100 करोड़ रुपये की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं या प्रस्तावित हैं। करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक हैलीपोर्ट बनाया जा रहा है। स्थल समतलीकरण का काम पूरा हो चुका है और टर्मिनल भवन की नींव का काम जारी है। परियोजना को अप्रैल 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण भी प्रगति पर है। न्यू हरोली में जिला एटीएस, पूर्व सैनिक भवन, न्यायालय परिसर, इंडोर स्टेडियम, मेला ग्राउंड और उद्योग तथा जल शक्ति विभाग के कार्यालय बनाने की भी योजना है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यू हरोली को आधुनिक सुविधाओं और सुनियोजित विकास के साथ एक नए केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पनग्रेन के मैनेजर और इंस्पेक्टर गिरफ्तार

पटियालाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पनग्रेन के मैनेजर मनप्रीत...

ऊना में दम तोड़ रही सिंचाई व्यवस्था

भाजपा मंडल अध्यक्षों ने कांग्रेस सरकार को घेरा ऊना।...

कुलतार सिंह संधवां ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के पर पंजाब वासियों को दी हार्दिक बधाई

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां...

Punjab News: विधायक ने लिया बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जताई चिंता, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा...

Newzealand के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में Virat Kohli ने रचा इतिहास, 7 गेंदों में बनाए 7 रन

खेल: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे...

Punjab News: पनग्रेन के मैनेजर और इंस्पेक्टर गिरफ्तार

पटियालाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पनग्रेन के मैनेजर मनप्रीत सिंह और बरनाला मंडी के इंस्पेक्टर/प्रभारी दविंदर कौर को 50...

ऊना में दम तोड़ रही सिंचाई व्यवस्था

भाजपा मंडल अध्यक्षों ने कांग्रेस सरकार को घेरा ऊना। ऊना विधानसभा क्षेत्र में चरमराती सिंचाई व्यवस्था को लेकर भाजपा...

कुलतार सिंह संधवां ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के पर पंजाब वासियों को दी हार्दिक बधाई

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर...

Punjab News: विधायक ने लिया बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जताई चिंता, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल...