जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह की रहनुमाई में सेमिनार का आयोजन किया गया। इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के इंचार्ज मनीष सचदेवा की पहल के अंतर्गत इस सेमिनार का आयोजन हुआ। सेमिनार का विषय प्रोफेशनल रिज्यूम बिल्डिंग एवं करियर ब्रांडिंग रखा गया।
इस सेशन का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंडस्ट्री-अनुकूल रिज्यूम बनाने और संभावित नियोक्ताओं के सामने खुद को आत्मविश्वास के साथ पेश करने के लिए जरुरी जानकारी देना था। इस सेमिनार की मेजबानी ई.सी.ई विभाग की लेक्चरर प्रीत कंवल ने की। उन्होंने गर्मजोशी के साथ संबोधन के जरिए रिसोर्स पर्सन मिस कनिका ग्रोवर और विद्यार्थियों का स्वागत किया।
सेमिनार कनिका ग्रोवर जो कि ग्लोबल सर्टिफाइड ट्रेनर और कम्युनिकेशन स्किल्स कोच हैं उनके द्वारा करवाया गाया। उनको करियर ब्रांडिंग और प्रोफेशनल विकास के क्षेत्र में काफी अनुभव है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ उत्साहपूर्वक बात की और विषय से जुड़ी जरुरी जानकारी दी।
प्रोफेशनल रिज्यूम कैसे बनाया जाता है कि कनिका ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कंटेंट को अच्छे से व्यवस्थित करना, कौशल और उपलब्धियों को उजागर करना, प्रभावशाली एक्शन, शब्दों का इस्तेमाल करना और खास जॉब रोल्स के अनुसार शामिल करना जैसी चीजें शामिल थी।
इसके अलावा उन्होंने करियर ब्रांडिंग, मजबूत लिंक्डइन प्रोफाइल बनाने और इंटरव्यूज और वर्कप्लेस पर कैसे इंटरएक्शन करना है इस बारे में भी बताया। इसके बाद उन्होंने इंटरएक्टिव प्रश्न-उत्तर सेशन में विद्यार्थियों को अपने प्रश्नों का उत्तर ढूंढने और व्यक्तिगत ब्रांडिंग और करियर की तैयारी के बारे में और भी गहराई से समझने में मदद मिली।
इस सेशन को मनिंदर कौर और नमरता जो कि ई.सी.ई विभाग की लेक्चरर्स है उनकी अगुवाई में किया गया। इस मौके पर मनीष सचदेवा ई.सी.ई विभाग के इंचार्ज ने कनिका ग्रोवर का विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक सेशन देने के लिए धन्यवाद किया और विद्यार्थियों ने भी उनकी उत्साहपूर्वक भागीदारी के लिए बधाई दी।
आखिर में कनिका ग्रोवर को टोकन ऑफ एप्रिसिएशन देकर सम्मानित किया गया। सेशन के दौरान प्रिंस मदान, प्रिया और नेहा भी वहां पर मौजूद रहे।
