AdvertisementPunjab Government
Nationalकेंद्र का फैसलाः कैंसर की दवाएं 70 प्रतिशत तक कम दामों पर...

केंद्र का फैसलाः कैंसर की दवाएं 70 प्रतिशत तक कम दामों पर मरीजों को बेचें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः कैंसर उपचार को अधिक किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की आपूर्ति और बिक्री पर लगने वाले व्यापारिक मार्जिन को सीमित करने को मंजूरी दे दी है। नई व्यवस्था के तहत इन दवाओं पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) का 30 प्रतिशत मार्जिन ही लिया जा सकेगा।

जारी बयान के अनुसार इस कदम से कई कैंसर दवाओं की कीमतों में 70 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है और मरीजों को हर साल लगभग 2,500 करोड़ रुपए की बचत होगी। इससे इलाज पर होने वाला जेब से खर्च भी काफी घटने की उम्मीद है।

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग द्वारा जारी बयान में कहा है कि वर्तमान में आवश्यक कैंसर दवाएं, जो अनुसूचित सूची में शामिल हैं, पहले से ही सरकार द्वारा तय अधिकतम कीमतों के दायरे में आती हैं। हालांकि ऐसी कैंसर दवाएं भी हैं जो इस सूची में शामिल नहीं हैं और उन पर प्रत्यक्ष मूल्य नियंत्रण लागू नहीं होता।

नई व्यवस्था के माध्यम से सरकार इन गैर-अनुसूचित दवाओं पर भी अप्रत्यक्ष मूल्य नियंत्रण लागू करेगी, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मरीजों तक पहुंचने से पहले सप्लाई चेन में अत्यधिक मार्जिन न जोड़ा जाए।

आगे बताया है कि भारत में कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रति एक लाख आबादी पर लगभग 60 लोग कैंसर से प्रभावित हैं। ऐसे में इलाज की ऊंची लागत कई परिवारों के लिए आर्थिक संकट का कारण बन जाती है।

एनपीपीए के विश्लेषण में पाया कि गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं पर औसतन 170 प्रतिशत तक मूल्य वृद्धि हो जाती है, जबकि कुछ मामलों में यह बढ़ोतरी 700 प्रतिशत से अधिक तक पहुंच जाती है। अर्थात दवा निर्माता से निकलने के बाद मरीज तक पहुंचने के दौरान कीमत कई गुना बढ़ जाती है। इसके अलावा एक ही दवा की कीमत खुदरा मेडिकल स्टोर, अस्पताल फार्मेसी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग पाई गई।

महाराष्ट्र, राजस्थान और कर्नाटक सहित कई राज्यों के अधिकारियों, मरीज समूहों और सामाजिक संगठनों ने लंबे समय से कैंसर दवाओं की ऊंची कीमतों को लेकर चिंता जताई थी।

मुख्य आपत्ति थी कि दवाओं की खरीद कीमत और उपभोक्ताओं से लिए जाने वाले अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के बीच बहुत बड़ा अंतर है। सरकार का मानना है कि नई सीमा लागू होने से अनुचित मुनाफाखोरी पर रोक लगेगी और मरीजों को अधिक न्यायसंगत कीमतों पर दवाएं मिल सकेंगी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि मूल्य नियंत्रण लागू करने के साथ-साथ दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी। गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं का उत्पादन करने वाली कंपनियों को अपने मौजूदा उत्पादन स्तर बनाए रखने होंगे। नई व्यवस्था ब्रांडेड और जेनेरिक, दोनों प्रकार की दवाओं पर लागू होगी। इसके अलावा घरेलू और आयातित तथा पेटेंट और गैर-पेटेंट सभी श्रेणियों की दवाएं इसके दायरे में लाई जा सकेंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Civil Hospital में चैकिंग करने पहुंचे विधायक हैनरी और बेरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में आज अचानक चैकिंग करने...

सफेद चादर से ढके हेमकुंड साहिब, सीजन की तीसरी बर्फबारी, कल बंद होंगे कपाट, देखें वीडियो

चमोलीः उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित हेमकुंड...

LPU Protest में हुआ खुलासा, फस्ट ईयर की छात्रा ने की थी 2 बार रेडिट पर पोस्ट

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 26 सितंबर को...

फ्लाईओवर पर खड़े ट्राले से टकराकर नीचे गिरा तेज रफ्तार वाहन, हेल्पर की मौत

गोहानाः जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर बुटाना-कोहला फ्लाईओवर के पास खराब...

प्रेमानंद महाराज पर लगाए आरोपों पर फलाहारी बाबा ने मांगी माफी, देखें वीडियो

मथुराः वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज अपने शिष्य रसिक...

Jalandhar News: Civil Hospital में चैकिंग करने पहुंचे विधायक हैनरी और बेरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में आज अचानक चैकिंग करने के लिए कांग्रेस नार्थ हलके के विधायक बावा हैनरी और...

सफेद चादर से ढके हेमकुंड साहिब, सीजन की तीसरी बर्फबारी, कल बंद होंगे कपाट, देखें वीडियो

चमोलीः उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित हेमकुंड साहिब में सीजन की तीसरी बर्फबारी हुई है। देर रात...

LPU Protest में हुआ खुलासा, फस्ट ईयर की छात्रा ने की थी 2 बार रेडिट पर पोस्ट

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 26 सितंबर को हुई हिंसा की जांच में पुलिस ने कथित दुष्कर्म की...

फ्लाईओवर पर खड़े ट्राले से टकराकर नीचे गिरा तेज रफ्तार वाहन, हेल्पर की मौत

गोहानाः जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर बुटाना-कोहला फ्लाईओवर के पास खराब खड़े ट्राले में पीछे से दूसरे ट्राले ने टक्कर मार...