AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: Railway Station पर हुआ हंगामा, सुपरिटेंडेंट ने मैनेजर पर किया...

Jalandhar News: Railway Station पर हुआ हंगामा, सुपरिटेंडेंट ने मैनेजर पर किया डंडे से हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: देहात में रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चलाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। जहां स्टेशन सुपरिंटेंडेंट यशवंत ने बीटीपीएन (पेट्रोल टैंक वैगन) के ट्रेन मैनेजर (गार्ड) रवि के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे स्टेशन परिसर में भारी हंगामा हुआ। हमले के दौरान ट्रेन मैनेजर के हाथ से मोबाइल फोन गिर गया और पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फिरोजपुर मंडल के डिवीजनल ऑपरेशनल मैनेजर (डीओएम) गुरशरण पाठक ने दोनों कर्मचारियों को तलब किया है।

वहीं, जीआरपी (रेलवे पुलिस) ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि ईंधन से भरा बीटीपीएन रैक दिनभर लोहियां स्टेशन पर ही खड़ा रहा। यह घटना फिरोजपुर रेल मंडल से जम्मू जा रही बीटीपीएन ट्रेन से जुड़ी है, जो सुबह करीब 11 बजे लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन को आगे रवाना करने या स्टेशन पर रोकने को लेकर कंट्रोल रूम या स्टेशन मास्टर की तरफ से कोई स्पष्ट संदेश नहीं मिल रहा था।

ट्रेन मैनेजर रवि वॉकी-टॉकी के जरिए लगातार स्टेशन सुपरिंटेंडेंट से दिशा-निर्देश मांग रहे थे, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिल रहा था। इसके बाद लोको पायलट ज्ञान प्रकाश ने भी संपर्क करने की कोशिश की, मगर उन्हें भी कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद प्वाइंट्समैन के माध्यम से स्टेशन सुपरिंटेंडेंट को मैसेज भेजा गया। वहां से सूचना मिली कि पहले किसी दूसरी ट्रेन को निकाला जाएगा। लगातार भ्रम की स्थिति बनी रहने पर ट्रेन मैनेजर रवि खुद स्टेशन सुपरिंटेंडेंट यशवंत के पास पहुंचे।

ट्रेन मैनेजर ने विनम्रतापूर्वक पूछा कि यदि ट्रेन को दूसरी गाड़ी के लिए रोका जा रहा है, तो उन्हें इसकी आधिकारिक जानकारी दे दी जाए। इतनी सी बात सुनते ही स्टेशन सुपरिंटेंडेंट गुस्से में आ गए और उन्होंने ट्रेन मैनेजर पर डंडे से हमला कर दिया। डंडा लगते ही ट्रेन मैनेजर के हाथ से फोन छूटकर गिर गया और मौके पर हंगामा मच गया। इस घटना के बाद जम्मू जाने वाला बीटीपीएन का रैक पूरा दिन लोहियां स्टेशन पर ही अटका रहा। फिलहाल फिरोजपुर रेल मंडल मुख्यालय में इस पूरे मामले की विभागीय जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Civil Hospital में चैकिंग करने पहुंचे विधायक हैनरी और बेरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में आज अचानक चैकिंग करने...

केंद्र का फैसलाः कैंसर की दवाएं 70 प्रतिशत तक कम दामों पर मरीजों को बेचें

नई दिल्लीः कैंसर उपचार को अधिक किफायती बनाने के...

सफेद चादर से ढके हेमकुंड साहिब, सीजन की तीसरी बर्फबारी, कल बंद होंगे कपाट, देखें वीडियो

चमोलीः उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित हेमकुंड...

LPU Protest में हुआ खुलासा, फस्ट ईयर की छात्रा ने की थी 2 बार रेडिट पर पोस्ट

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 26 सितंबर को...

Jantar-Mantar Protest : कल नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली ये ट्रेनें कैंसिल, मेट्रो की सेवाएं भी रहेंगी बंद

नई दिल्लीः 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी प्रोटेस्ट करने जा रही है। इस बीच इंडियन रेलवे...

Jalandhar News: Civil Hospital में चैकिंग करने पहुंचे विधायक हैनरी और बेरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में आज अचानक चैकिंग करने के लिए कांग्रेस नार्थ हलके के विधायक बावा हैनरी और...

केंद्र का फैसलाः कैंसर की दवाएं 70 प्रतिशत तक कम दामों पर मरीजों को बेचें

नई दिल्लीः कैंसर उपचार को अधिक किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार...

सफेद चादर से ढके हेमकुंड साहिब, सीजन की तीसरी बर्फबारी, कल बंद होंगे कपाट, देखें वीडियो

चमोलीः उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित हेमकुंड साहिब में सीजन की तीसरी बर्फबारी हुई है। देर रात...