AdvertisementPunjab Government
Nationalप्रेमानंद महाराज पर लगाए आरोपों पर फलाहारी बाबा ने मांगी माफी, देखें...

प्रेमानंद महाराज पर लगाए आरोपों पर फलाहारी बाबा ने मांगी माफी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मथुराः वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज अपने शिष्य रसिक दुलारी की मौत और उसे लेकर चल रही चर्चाओं के बीच 14 दिन बाद वीरवार को अपने आश्रम पहुंचे। उनके पहुंचने की खबर मिलते ही दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ जुट गई। प्रेमानंद अपने राधा केलि कुंज आश्रम और गुरु स्थान पर करीब आधा घंटे रुकने के बाद फिर से यमुनापार के लिए रवाना हो गए। वहीं प्रेमानंद महाराज को लेकर क्रिकेटर विराट कोहली को विवाद में घसीटने वाले फलाहारी बाबा बैकफुट पर आ गए। उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है।

इसी बीच वीरवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे संत प्रेमानंद महाराज अचानक राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचे। करीब 20 मिनट तक आश्रम में रहकर श्री जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उसके बाद अपने प्रमुख शिष्यों के साथ वारहा घाट स्थित गुरु गौरांगी शरण महाराज के आश्रम पहुंचे और एकांत ध्यान किया। गुरुजी से आशीर्वाद लेने के बाद करीब छह बजे फिर से यमुनापार स्थित यमुना विहार कुंज आश्रम के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भक्तों की भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हो गई। जिन्हें महाराज के शिष्यों ने बमुश्किल काबू किया। इसके बाद संत प्रेमानंद महाराज ने यमुना विहार कुंज आश्रम पहुंचकर प्रवचन भी दिए।

उधर, विराट कोहली को लेकर प्रेमानंद महाराज और उनके आश्रम पर आरोप लगाने वाले श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के एक पक्षकार दिनेश शर्मा उर्फ फलाहारी महाराज ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है। फलाहारी महाराज ने एक बयान जारी कर कहा था कि प्रेमानंद महाराज के आश्राम आने के लिए विराट कोहली को पांच करोड़ रुपए दिए गए थे। दावा किया था कि राजस्थान की एक निजी कंपनी ने विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम तक लाने के लिए यह रुपए खर्च किए थे।

इन आरोपों के बाद मथुरा-वृंदावन के संतों ने फलाहारी बाबा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सिद्ध पीठ हनुमान टेकरी पर संत समाज ने बैठक कर फलाहारी महाराज का सामाजिक और धार्मिक बहिष्कार करने की घोषणा की थी। साथ ही भविष्य में किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित नहीं करने का निर्णय लिया था।

माना जा रहा है कि संतों के इसी कदम के बाद फलाहारी बाबा बैकफुट पर आए हैं। अब माफी मांगते फलाहारी महाराज ने कहा कि मैंने आज तक प्रेमानंद महाराज जी के लिए एक शब्द नहीं बोला, मैं पूज्य महाराज जी से माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि उनके बयान को मीडिया में गलत तरीके से पेश किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

फ्लाईओवर पर खड़े ट्राले से टकराकर नीचे गिरा तेज रफ्तार वाहन, हेल्पर की मौत

गोहानाः जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर बुटाना-कोहला फ्लाईओवर के पास खराब...

चलती डबल डेकर स्लीपर बस में लगी आग, देखें वीडियो

बेंगलुरुः कर्नाटक के शिवमोगा शहर में एक डबल डेकर...

विस्फोटक नष्ट करने के दौरान धमाका, CRPF के 4 जवान घायल

रायपुरः छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बेकार और बचे...

टिप्पर और बस की टक्कर में एक की मौत, 12 की घायल, देखें वीडियो

चिककोडीः कर्नाटक के बेलगावी ज़िले के हुक्केरी तालुक में...

फ्लाईओवर पर खड़े ट्राले से टकराकर नीचे गिरा तेज रफ्तार वाहन, हेल्पर की मौत

गोहानाः जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर बुटाना-कोहला फ्लाईओवर के पास खराब खड़े ट्राले में पीछे से दूसरे ट्राले ने टक्कर मार...

चलती डबल डेकर स्लीपर बस में लगी आग, देखें वीडियो

बेंगलुरुः कर्नाटक के शिवमोगा शहर में एक डबल डेकर स्लीपर बस में आग लग गई। आग की चपेट में...

विस्फोटक नष्ट करने के दौरान धमाका, CRPF के 4 जवान घायल

रायपुरः छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बेकार और बचे विस्फोटकों को नष्ट करने के दौरान धमाका हो गया। इस...

टिप्पर और बस की टक्कर में एक की मौत, 12 की घायल, देखें वीडियो

चिककोडीः कर्नाटक के बेलगावी ज़िले के हुक्केरी तालुक में भीषण हादसा हो गया। जहां संकेश्वर के पास नेशनल हाईवे...