AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: बाजार की मेन मार्केट में महिला से स्नेचिंग, देखें वीडियो

Jalandhar News: बाजार की मेन मार्केट में महिला से स्नेचिंग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कैंट सदर बाजार की मुख्य मार्केट में स्कूटी सवार दो बदमाश एक महिला का बैग छीनकर फरार हो गए। गली नंबर 10 में हुई स्नैचिंग की यह वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर कैंट की गली नंबर 10 स्थित सदर बाजार की व्यस्त मेन मार्केट में एक महिला पैदल जा रही थी।

उसी दौरान स्कूटी सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और पलक झपकते ही बैग झपटकर तेज रफ्तार से फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आसपास की दुकानों और इमारतों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इनमें आरोपियों की तस्वीरें कैद हुई हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर इतने सुरक्षित इलाके में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है। इलाके के लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और आपराधिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

गिरावट के बाद शेयर बाजार में आया उछाल

मुबंईः सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार...

आज का राशिफल, 9 अक्टूबर 2026

आज चंद्रदेव कन्या राशि में सूर्यदेव के साथ हैं...

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक...

गिरावट के बाद शेयर बाजार में आया उछाल

मुबंईः सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने एक मजबूत शुरुआत की। सुबह 9:28 बजे सेंसेक्स और...

आज का राशिफल, 9 अक्टूबर 2026

आज चंद्रदेव कन्या राशि में सूर्यदेव के साथ हैं और कल सर्वपितृ अमावस्या है। इसलिए मन में हलचल और...

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी पकड़े, सबसे ज्यादा पंजाब के 71 तस्कर गिरफ्तार पंचकूलाः हरियाणा सरकार...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। जहां सामने आई...