AdvertisementPunjab Government
Haryanaमहिला प्रदेशाध्यक्ष के सामने कांग्रेस नेत्रियों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

महिला प्रदेशाध्यक्ष के सामने कांग्रेस नेत्रियों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदाबादः फरीदाबाद में कांग्रेस की ओर से एसआईआर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान प्रदर्शन में अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कांग्रेस की महिला नेत्रियों के बीच हाथापाई हो गई। विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं पराग शर्मा और गजना लांबा के बीच में एक-दूसरे से आगे निकलने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला थप्पड़-मुक्कों तक पहुंच गया। यह सब महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी के सामने हुआ। कांग्रेस के सह प्रभारी जितेन्द्र बघेल और जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक को बीच बचाव में उतरना पड़ा। पराग शर्मा ने गजना लांबा पर गलत तरीके से बात करके का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि वो अभी दिल्ली जा रही है, हाई कमान को इस मसले से अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वो भी जल्द थाने में शिकायत देंगी। दूसरी तरफ गजना लांबा ने कहा कि ओल्ड थाना पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। गजना ने बताया कि पराग ने पहले मुझे खींचा था। जिसके बाद उसके साथ हाथापाई हुई। उन्होंने पराग पर जातिसूचक शब्द बोलने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह हाई कमान से मिलकर शिकायत देंगे। दरअसल, कांग्रेस की ओर से एसआईआर के विरोध में फरीदाबाद और बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अलावा आसपास के इलाकों से भी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे।

कांग्रेस इस प्रदर्शन के जरिए एसआईआर प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रही थी। पार्टी नेताओं ने एसआईआर में पारदर्शिता की मांग उठाई। इसी दौरान महिला कांग्रेस की नेताओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि आगे निकलने को लेकर हुई कहासुनी ने कुछ ही देर में धक्का-मुक्की का रूप ले लिया। फिर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। घटना के बाद गजना लांबा ने ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने पराग शर्मा पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की, मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में गजना लांबा ने कहा है कि साथियों के साथ कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची थीं।

प्रदर्शन के दौरान भीड़ अधिक होने के कारण वह पराग शर्मा के सामने आ गईं। गजना का आरोप है कि इसी बात को लेकर पराग शर्मा ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। गजना ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने पराग शर्मा को समझाने का प्रयास किया और बताया कि वह जानबूझकर उनके सामने नहीं आई थीं। आरोप है कि इसके बावजूद विवाद जारी रहा और उनके साथ गाली-गलौज की गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि गजना को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। ओल्ड थाना पुलिस को गजना लांबा की तरफ से शिकायत देने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

अश्लील अफवाहों के चलते पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

सोनीपतः गोहाना क्षेत्र के गांव कथूरा स्थित देवी मंदिर...

Jalandhar News: Civil Hospital में चैकिंग करने पहुंचे विधायक हैनरी और बेरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में आज अचानक चैकिंग करने...

केंद्र का फैसलाः कैंसर की दवाएं 70 प्रतिशत तक कम दामों पर मरीजों को बेचें

नई दिल्लीः कैंसर उपचार को अधिक किफायती बनाने के...

अश्लील अफवाहों के चलते पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

सोनीपतः गोहाना क्षेत्र के गांव कथूरा स्थित देवी मंदिर में पुजारी के तौर पर रह रहे 25 वर्षीय सचिन...

Jalandhar News: Railway Station पर हुआ हंगामा, सुपरिटेंडेंट ने मैनेजर पर किया डंडे से हमला, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात में रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन...

Jantar-Mantar Protest : कल नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली ये ट्रेनें कैंसिल, मेट्रो की सेवाएं भी रहेंगी बंद

नई दिल्लीः 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी प्रोटेस्ट करने जा रही है। इस बीच इंडियन रेलवे...

Jalandhar News: Civil Hospital में चैकिंग करने पहुंचे विधायक हैनरी और बेरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में आज अचानक चैकिंग करने के लिए कांग्रेस नार्थ हलके के विधायक बावा हैनरी और...