बठिंडाः तलवंडी साबो में आज पंजाब डीजीपी गौरव यादव की तरफ से अधिकारियों साथ मीटिंग की गई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते कहा पूरे राज्य में हमारी तरफ से सिक्योरिटी लगाई गई है। जो भी शख्स पुलिस का वांटेड है उसे नहीं छोड़ा जाएगा, हर हाल में पकड़ा जाएगा। राज्य में अम्नशांति बनाई रखी जायेगी। किसी भी परिंदे को पर नहीं माने दिया जाएगा। बता दें कि तलवड़ी साबो में पुलिस अलर्ट मोड पर है। बड़ी संख्या में आज सिख संगत के पहुंचने का अनुमान है।
6 दिन पहले श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी यहां पहुंचे थे। वहीं श्री दमदमा साहिब में आज से 15 अप्रैल तक धारा 144 लागू की गई है। बैसाखी मेले के दौरान शांति को लेकर यह फैसला लिया गया है। तलवंडी साबो के SDM गगनदीप सिंह ने ये आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल तक बैसाखी मेले के दौरान नंगी तलवारों व धारदार हथियार के प्रदर्शन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
