गांव गोंदपुर जयचंद में 23 वर्षीय युवक की लाश 7 अप्रैल को क्षत-विक्षत हालत में मिली थी
दो युवकों ने मिलकर दिया था हत्या को अंजाम, दोनों पकड़े गए
ऊना/ सुशील पंडित : थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव गोंदपुर जयचंद में 23 वर्षीय युवक की लाश 7 अप्रैल को मिली थी तथा युवक की पहचान रजिन्दर कुमार( 23)पुत्र स्व0 नसीब चंद निवासी गाँव डल्लेवाल डाकखाना बीनेवाल तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई थी । मामला हत्या का पाए जाने पर धारा 302 आईपीसी के अधीन थाना हरोली मे दर्ज हुआ था । पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, उपमंडल पुलिस अधिकारी हरोली मोहन लाल रावत व प्रभारी थाना सुनील कुमार व आर एस एस एल धर्मशाला की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किये गये थे तथा मृतक राजिन्द्र कुमार का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज में करवाकर अन्तिम संस्कार कर दिया गया था ।
9 अप्रैल को एक आरोपी विशाल सहोता निवासी गांव सासन जिला ऊना हि.प्र. को टोल प्लाजा काठगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया था । हरोली पुलिस को उस समय सफलता मिली जब हत्या मामले में वांछित मुख्य आरोपी गगनदीप(27) पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव डल्लेवाल नवांशहर, होशियारपुर (पंजाब) को भी गिरफ्तार कर लिया गया।जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया। माननीय अदालत से 4 दिन पुलिस हिरासत रिमांड हासिल करके आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है ।
