Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की शिरकत दौरान पार्टी को लगा झटका,...

जालंधरः कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की शिरकत दौरान पार्टी को लगा झटका, नगर परिषद के उपाध्यक्ष व पार्षद आप में शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव से पहले आप पार्टी लगातार कांग्रेस को झटके दे रही है। हाल ही में आप पार्टी ने पूर्व विधायक सुशील रिंकू को पार्टी में शामिल करवाकर टिकट देने का ऐलान किया था। इसके कुछ दिन बाद ही पूर्व विधायक सुरिंदर चौधरी सहित दर्जन पार्षद और पूर्व पार्षदों को आप में शामिल करवाया था। वहीं आज एक बार फिर से आप पार्टी ने कांग्रेस को झटका दिया है। इस बार गोराया नगर परिषद के उपाध्यक्ष व पार्षद बलजिंदर कुमार कांग्रेस छोड़कर आप पार्टी में शामिल हो गए है।

35 साल से कांग्रेस से जुड़े परिवार ने कांग्रेस की खराब नीतियों का खामियाजा भुगतते हुए कांग्रेस को अलविदा कह दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं की सुनवाई रही हो रही। पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग की बातें कागजों तक ही सीमित हैं। बता दें कि आज करमजीत कौर के नामांकन पत्र भरने दौरान पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, प्रधान राजा वड़िंग, प्रताप बाजवा, नवजोत सिद्धू सहित कई दिग्गज नेता जालंधर पहुंचे थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -