जम्मूः लद्दाख के लेह में वीरवार सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह 6:05 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 दर्ज की गई है। इसकी गहराई 10 किमी. जमीन के नीचे थी। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। हालांकि अब तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
सुबह सुबह कुछ लोग नींद में ही थे, जो लोग जगे थे वो अचानक भूकंप आने से इतने डर गए कि घर से निकलकर सड़क पर आ गए। लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि नींद में भी महसूस हुआ कि पूरा घर हिल रहा है। शोर मचा और लोग दहशत में आ गए। अभी आफ्टरशॉक्स आ सकते हैं, इस वजह से लोग डर के मारे घर में नहीं जा रहे हैं।

