Jammu and KashmirCRPF टीम पर हमले से पहले आतंकियों ने की रेकी, चेक पोस्ट...

CRPF टीम पर हमले से पहले आतंकियों ने की रेकी, चेक पोस्ट पर दिखा लश्कर का कमांडर लतीफ; वीडियो आया सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगरः दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) जवानों पर हमला कर भागे आतंकियों में से एक को सुरक्षाबल ने मात्र पांच दिन के भीतर सोमवार को ढेर कर दिया। हमले का मुख्य सरगना और द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) का स्वयंभू कमांडर लतीफ अहमद बट भी घायल है, लेकिन मुठभेड़ स्थल से भाग निकलने में कामयाब रहा।

इसी बीच पुलिस ने आतंकियों का वह वीडियो जारी किया है, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड लतीफ भट और उसका साथी उमर निसार कुलगाम जिले में ठिकानों की रेकी करते नजर आ रहे हैं। यह फुटेज पिछले हफ्ते सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की चौकी पर हमले से ठीक एक दिन पहले का है।

अधिकारियों ने बताया कि कल लारू में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में डार मारा गया, जबकि लतीफ भट शुरुआती घेराबंदी से बचकर भाग निकला। हालांकि, वह भी घायल है और उसे पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इन दोनों आतंकियों की गतिविधियों के बारे में पुख्ता खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप ने कुलगाम में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों को अपनी ओर आते देख दोनों आतंकी पास के एक सेब के बगीचे के बगल में स्थित दो स्कूलों की तरफ भाग गए।

ज्ञात हो कि कुलगाम के अखरन में 11 नवंबर को आतंकी लतीफ बट ने आतंकी उमर निसार के साथ सीआरपीएफ के नाके पर गोलीबारी की थी और भाग निकले थे। हमले में तीन जवान घायल हुए थे। तब से सुरक्षाबल उनके पीछे लगे थे।

अधिकारियों ने बताया कि लतीफ के छिपे होने की सूचना पर रविवार दोपहर से अभियान चलाया जा रहा था। सोमवार सुबह कुलगाम से कुछ दूर लारू में आगे बढ़ रहे पुलिस के वाहन पर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सीआरपीएफ और सेना के जवान भी अभियान में जुड़ गए।

घेरा कसता देख आतंकी जान बचाने के लिए बाग के पास एक स्कूल में जा छिपे। उस समय छात्र भी स्कूल में उपस्थित थे। ऐसे में बच्चों और अन्य लोगों को निकालने के लिए सुरक्षाबल ने बचाव अभियान चलाया और 90 मिनट में सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। सभी को निकालने के बाद आतंकियों के सफाए के लिए अभियान चलाया गया।

सुरक्षाबल ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए भी कहा, लेकिन आतंकी लगातार गोलीबारी करते रहे। दोनों ओर से गोलीबारी थमने के बाद जवानों ने क्षेत्र की तलाशी ली तो उन्हें गोलियों से छलनी एक आतंकी का शव मिला। खेतों की तरफ कुछ खून के धब्बे भी मिले। इससे दावा किया जा रहा है कि दूसरा आतंकी लतीफ घायल है पर वह बच निकला।

कुलगाम मुठभेड़ में मारा गया आतंकी उमर निसार 15 दिन पहले ही आतंकी बना था। वह कुलगाम में अर्रे गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पत्थरबाजी की घटनाओं में भी शामिल रहा है। आतंकी बनने से पहले वह आटो रिक्शा चलाता था। वह कश्मीर में परंपरागत बेकरी उत्पाद तैयार करने वाले कारीगर (नानवाई) का भी काम करता था। इसी दौरान वह वह लश्कर और टीआरएफ के आतंकियों के लिए ओवरग्राउंड वर्कर के रूप में काम करने लगा। वहीं, टीआरएफ कमांडर लतीफ पर 15 लाख रुपए का इनाम है।

सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक संदीप खिरवार ने सोमवार को कहा था कि जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को कुछ अहम सुराग मिले हैं। हमले में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त पंचकूलाः यातायात व्यवस्था...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के...

U.I.D.A.I. ने सात ‘आधार सेवा केंद्रों’ के माध्यम से पूरे पंजाब में आधार सेवाओं तक पहुंच की मजबूत

चंडीगढ़: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़...

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने एक...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त पंचकूलाः यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ चोरी, स्नैचिंग जैसी...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया, जिसके...