Panchkulaएनफोर्समेंट ब्यूरो के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी, देखें वीडियो

एनफोर्समेंट ब्यूरो के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो द्वारा विभागीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके पास आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

आपको बता दें कि हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो के अंतर्गत कुल सात विभाग आते हैं। इनमें माइनिंग एवं जियोलॉजी विभाग, एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग, ट्रांसपोर्ट विभाग, पावर यानी बिजली विभाग, इरिगेशन यानी सिंचाई विभाग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग और अर्बन लोकल बॉडीज यानी शहरी स्थानीय निकाय विभाग शामिल हैं।

इन विभागों से जुड़ी अवैध गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन की शिकायतों पर कार्रवाई करना तथा विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना इस ब्यूरो की प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल है। बैठक में बिजली चोरी से संबंधित शिकायतों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि पहले से लंबित शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन कुछ शिकायतों की सीडी उपलब्ध न होने के कारण कार्रवाई करने में दिक्कतें आ रही हैं।

वहीं अवैध माइनिंग से जुड़ी शिकायतों को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारियों के अनुसार माइनिंग से संबंधित शिकायतों पर विभाग गंभीरता से काम कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। बैठक में सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल मजबूत करने, शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने और उनका समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आम जनता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध है। किसी भी संबंधित शिकायत के लिए 18001802124 पर संपर्क किया जा सकता है।

एनफोर्समेंट ब्यूरो का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और आम जनता की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: National Highway पर बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, दर्जन लोग घायल

लुधियानाः दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर जिला फतेहगढ़ साहिब...

Donald Trump ने किया बड़ा दावा, बोले – ‘ईरान के पास सेना और नौसेना दोनों ही खत्म’

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस...

Punjab News: महंगाई की मार से डेयरी किसान परेशान, प्रशासन से की अपील, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में महंगाई की मार अब डेयरी फार्मिंग...

Punjab News: पूर्व SP समेत 6 नेता कांग्रेस में शामिल, देखें वीडियो

फगवाड़ाः फगवाड़ा में पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त एसपी परमजीत...

Punjab News: National Highway पर बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, दर्जन लोग घायल

लुधियानाः दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर जिला फतेहगढ़ साहिब में बुधवार सुबह तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच...

Donald Trump ने किया बड़ा दावा, बोले – ‘ईरान के पास सेना और नौसेना दोनों ही खत्म’

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक समारोह के दौरान दावा किया है कि ईरान...

एक ही परिवार के 6 लोगों को नहर में फेंका, पति-पत्नी और बेटी की मौत, तैरकर बचे बच्चे ने खोला राज

सूरतः गुजरात के सूरत जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र के जलगांव से आए एक...

Punjab News: महंगाई की मार से डेयरी किसान परेशान, प्रशासन से की अपील, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में महंगाई की मार अब डेयरी फार्मिंग पेशे से जुड़े किसानों पर पड़ने लगी है। पशु आहार,...