PanchkulaGym जा रही 20 वर्षीय युवती पर आवारा कुत्तों ने किया हमला,...

Gym जा रही 20 वर्षीय युवती पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार जारी है। जहां आज सुबह करीब 7 बजे सेक्टर-11 में जिम के लिए निकली 20 वर्षीय सौम्या पर कुत्तों ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार 3 खूंखार कुत्तों ने अचानक सौम्या को घेर लिया और युवती को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। हमले के दौरान युवती खुद को बचाने के लिए संघर्ष करती रही। बताया जा रहा है कि इन आवारा कुत्तों की देखभाल कथित तौर पर एक कर्नल द्वारा की जाती है।

हैरानी की बात यह रही कि आसपास से गुजर रहे लोग घटना को देखते रहे, लेकिन युवती की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। कुत्तों के हमले से बचने के लिए युवती ने किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंचकर जान बचाई। उसकी हालत देखकर परिजन तुरंत उसे सिविल अस्पताल सेक्टर-6 लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया।

युवती की मां ममता धीमान ने बताया कि सेक्टर- 11 में आवारा कुत्तों से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। यह कुत्ते जब किसी राहगीर को देखते हैं तो भौंकने लगते हैं और काटने को दौड़ते हैं। ममता धीमान ने कहा कि पहले भी कई बार ये कुत्ते हमले का प्रयास कर चुके हैं और इस वजह से कई लोगों ने आने-जाने का अपना रास्त तक बदल लिया था। इस घटना के बाद जब वो शिकायत करने कर्नल के घर गईं तो उन्होंने माफी मांग ली। हालांकि, आवारा कुत्तों के हमले में उनकी बेटी को गहरी चोट आई है, जिसके वजह से वो और उनका परिवार काफी परेशान है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: इस मामले में बिक्रम मजीठिया को कोर्ट से मिली राहत

मोहालीः अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया...

Punjab News: आवारा कुत्तों का कहर, स्कूल जाते 8 वर्षीय बच्चे को उतारा मौत के घाट

अमृतसरः जंडियाला गुरु के गांव जलाल में आवारा कुत्तों...

5-Star Hotel में जर्मन के नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के न्यू मार्केट...

Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, एक की मौत, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

अमृतसरः जिले के मजीठा रोड पर बीती रात तेज...

Punjab News: इस मामले में बिक्रम मजीठिया को कोर्ट से मिली राहत

मोहालीः अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की विदेश यात्रा को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई।...

Punjab News: आवारा कुत्तों का कहर, स्कूल जाते 8 वर्षीय बच्चे को उतारा मौत के घाट

अमृतसरः जंडियाला गुरु के गांव जलाल में आवारा कुत्तों का कहर देखने को मिला। जहां कुत्तों ने नोच-नोचकर 8...

5-Star Hotel में जर्मन के नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके स्थित एक पांच सितारा होटल में जर्मन नागरिक की...

Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, एक की मौत, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

अमृतसरः जिले के मजीठा रोड पर बीती रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की...