अमृतसरः पंजाब में महंगाई की मार अब डेयरी फार्मिंग पेशे से जुड़े किसानों पर पड़ने लगी है। पशु आहार, खल, चूरी और अन्य खाद्य पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों ने डेयरी किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में किसानों का कहना है कि उनकी स्थिति यह है कि करीब 45 रुपये प्रति लीटर दूध बेचने के बावजूद पशुपालकों के लिए खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है।
डेयरी किसानों के मुताबिक, पिछले 2 महीनों में पशु आहार की कीमतों में 200 से 500 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है, जबकि कुछ खाद्य पदार्थों की कीमत 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गई है। इसके अलावा जानवरों के इलाज, देखभाल और मेहनत का खर्च भी बढ़ गया है। अजनाला क्षेत्र के प्रतिष्ठित पशुपालक एवं पीडीएफए राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य अमनदीप सिंह माछीवाड़ा के पास लगभग 150 गायें हैं।
उनका कहना है कि 10 से 15 साल के अनुभव में पहली बार लागत इतनी ज्यादा मिल रही है। उनके मुताबिक कई बार दूध बेचने के बावजूद प्रति लीटर एक से दो रुपये का घाटा हो रहा है। किसानों का कहना है कि दो महीने में पशु चारे की कीमत में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ऐसे में डेयरी किसानों ने सरकार से सब्सिडी की मांग की है। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई की मार में घर और पशु का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है।

