Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiपंजाबः दरबार साहिब के पास होटलों में पुलिस की दबिश, देखें वीडियो

पंजाबः दरबार साहिब के पास होटलों में पुलिस की दबिश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः 25 दिसंबर और नए साल के दिन बड़ी संख्या में यात्री अमृतसर पहुंचते हैं और सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकते हैं। इस बीच, बड़ी संख्या में यात्री सचखंड श्री दरबार साहिब के आसपास के होटलों में ठहरने के लिए रुकते हैं। इस दौरान पुलिस द्वारा 25 दिसंबर और नए साल को लेकर होटलों में देर रात चेकिंग की गई, ताकि होटलों में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके। जिसके चलते पुलिस ने अलग-अलग होटलों में जाकर जांच की और संदिग्धों के आईडी प्रूफ चैक किए।

इस दौरान होटल पुलिस ने प्रबंधकों को अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करने का आदेश दिया। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस अधिकारी शिव दर्शन सिंह ने कहा कि नववर्ष और 25 दिसंबर के मौके पर बड़ी संख्या में लोग दरबार साहिब में माथा टेकने आते हैं। जिसके कारण श्रद्धालु नजदीकी होटलों में ठहरते है। ऐसे में कोई बड़ी घटना ना हो इसी के चलते होटलों में चैकिंग की जा रही है। वहीं होटलों के मैनजरों को वह बाहर से आने वाले यात्रियों के बारे में सुचेत रहने के लिए कह रहे है।

उन्होने कहा कि जो भी बाहर से यात्री आता है, उसके आईडी प्रूफ लिए जाए और उसकी राजिस्ट्रेशन पूरे तरीके से की जाए। जिसके कारण अगर उक्त किसी व्यक्ति के आईडी प्रूफ की पुलिस को जरूरत पड़े तो उन्हें मुहैय्या करवाई जा सके। इस दौरान पुलिस ने होटल प्रबंधकों को निर्देश दिए कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति उनकी नजर में आए तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते ही उसकी जांच की जा सके।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -