निरीक्षण के दौरान पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस ऊना ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस जन-अभियान में सक्रिय सहयोग दें और मादक पदार्थों या प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री अथवा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

