.
BaddiPunjab: डीसी और सीपी दफ्तर में आधार कार्ड दिखाकर ही मिलेगी एंट्री....

Punjab: डीसी और सीपी दफ्तर में आधार कार्ड दिखाकर ही मिलेगी एंट्री….

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना। मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर आरपीजी से किए गए हमले के बाद पंजाब में अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिला मुख्यालयों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। लुधियाना में भी डीसी व सीपी दफ्तर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गहन जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है। डीसी और सीपी दफ्तर में आने वाले लोगों का रिकार्ड रखा जा रहा है। उनके आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र की जांच के बाद ही लोगों को एंट्री मिल रही है।

पुलिस कमिश्नर डा. कौस्तुभ शर्मा ने सभी सरकारी इमारतों की सुरक्षा चाक चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़ी नजर रख रही है। पुलिस कंट्रोल रूम के तहत चलने वाले वाहनों और मोटरसाइकिलों के कर्मचारियों को भी अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस कमिश्नर लुधियाना रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों के साथ बैठक की है। इसमें रेलवे डायरेक्टर, जीआरपी एसएचओ, एसपी और अन्य अधिकारियों मौजूद थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की गई।

सीपी ने कहा कि असामाजिक तत्वों के एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए बस और ट्रेन सबसे आसान साधन हैं। ऐसे में यहां अधिक सतर्कता बरतनी होगी। गौरतलब है कि लुधियाना में प्रतिदिन दो से ढाई लाख लोग काम के सिलसिले में आते-जाते हैं।

आम आदमी पार्टी के विधायकों व मंत्रियों की सुरक्षा को भी यकीनी बनाने में जुटी है। पुलिस के एंटी साबोटाइज विंग ने साहनेवाल हलके के विधायक हरदीप मुंडियां के कार्यालय की जांच भी की। अन्य विधायकों की सुरक्षा को भी रिव्यू किया गया है।

पिछले साल 23 दिसंबर को लुधियाना के अदालत परिसर की पहली मंजिल पर भी विस्फोट हो चुका है। इसमें बम रखने वाले की ही मौत हो गई थी। कई लोग घायल हुए थे और अदालत की इमारत को भी नुकसान हुआ था। हाल में करनाल पुलिस द्वारा विस्फोटक के साथ पकड़े गए लोगों में एक आरोपित लुधियाना का रहने वाला था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...