जालंधर, ENS: सूफी गायक नूरा सिस्टर्स की बहन रितु नूरां एक बार फिर से विवादों में आ गई। दरअसल, फगवाड़ा में कुल्ले वाली सरकार के बाबा सोमनाथ जी के बारे में गलत टिप्पणी करने को लेकर बीते दिन समर्थकों द्वारा जमकर रोष पाया गया। बीते दिन नूरां सिस्टर्स के घर पर जमकर हंगामा किया गया। जिसके बाद पुलिस के हस्ताक्षेप के बाद वीरवार को माफी मांगने के लिए परिवार द्वारा अनु सिद्धू द्वारा वीडियो जारी करके कहा गया। हालांकि नूरां परिवार द्वारा माफी मांगने को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं सामने आया है। वहीं आज विवादित टिप्पणी को लेकर कुल्ले वाली सरकार के बाबा सोमनाथ जी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहाकि डेरे पर मंगी खान और रितु नूरां गाने के लिए आए थे।
बाबा जी ने कहा कि वह एक गाना गा रहे थे और उन्होंने गाने से रोका और कहा कि आदम पहले आए और अली बाद में आए थे, लेकिन वह गाने से नहीं रूके और कहने लगे वह यही गाएंगे। जिसके बाद वह डेरे में वापिस चले गए। इस घटना के बाद 15 दिन बाद एक अन्य प्रोग्राम में वह दोबारा आए और वहीं गाना गाने लगे। इस दौरान उन्होंने दोबारा उस गाने को लेकर विरोध किया, लेकिन मंगी खान नहीं माना। जिसके बाद उन्होंने अन्य बाबा का डंडा माइक पर मारकर गाने का विरोध किया। जिसके बाद अन्य बाबा जी ने भी विरोध किया और वह गाने से रूक गया। इस प्रोग्राम के बाद वह रुड़का कलां चले गए। जिसके बाद रितु नूरां उनके बारे में गलत बोलने लगी। जिसके बाद वह दोबारा वापिस आए और मंगी खान के सिक्योरिटी से मेले में स्टेज से उतर कर उनके साथ बात करने के लिए कहा। इस दौरान वह स्टेज से नहीं उतरा, बल्कि वहां पर अन्य लोग आ गए।
ऐसे में वहां पर काफी विवाद हुआ और वह मेले से उठकर वापिस चले गए। उन्होंने माफी मांगने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहाकि कवाली पाकिस्तान से आई है और कवाली को बैठकर गाया जाता है और गाने को खड़े होकर गाया जाता है, इसी बात को लेकर उनके द्वारा विरोध जताया गया था। वहीं गुलशन मीर की तबीयत खराब होकर पैसे मांगने के मामले में कहा कि उनकी कोई तबीयत खराब नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कल वीडियो में सभी लोगों ने देखा वह सही सलामत चल रहा और गा रहा है, जो बीमार व्यक्ति है वह गा नहीं सकता। उन्होंने कहाकि संगत ही माफी को लेकर फैसला करेंगी। वहीं पुलिस के ध्यान में मामला लाया गया है और पुलिस ने उन्हें बुलाकर बातचीत करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अभी कार्रवाई उनके द्वारा करवाई नहीं गई है, लेकिन जल्द कार्रवाई करवाई जाएगी।

