शिविर में 141 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
बददी, सचिन बैंसलः औद्योगिक क्षेत्र बद्दी स्थित पाइन ट्री पैकेजिंग कंपनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में कुल 141 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में देवव्रत यादव ने शिरकत की। रोटरी ब्लड बैंक चंडीगढ़ की टीम ने सभी रक्तदाताओं का रक्त इकट्ठा किया। विधिवत्त दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि देवव्रत यादव ने बताया कि अस्पतालों में रक्त की कमी से किसी की जान नहीं जानी चाहिए, इसलिए सभी को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले लोग रक्तदान करने से डरते थे लेकिन अब प्रचार प्रसार होने के कारण लोग रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा लोग रक्तदान ही नहीं बल्कि अब तो लोग अंगदान भी कर रहे हैं और हम सबको इसके लिए आगे आना चाहिए।
इस रक्तदान शिविर में अमरजीत शर्मा ने 98वी बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि वह हर वर्ष में चार बार रक्तदान करते हैं। उन्होंने कहा उनकी कंपनी का एक ग्रुप है जिसके तहत वह जरूरत पड़ने भी पर भी रक्तदान करने जाते हैं। रक्तदान शिविर में विशेष अतिथि के तौर पर कृष्णा कौशल उपस्थित रहे। उन्होंने पाइन ट्री कंपनी को रक्तदान शिविर आयोजन करने पर बधाई दी।उन्होंने कहा कि सभी कंपनियों को इसी तर्ज पर रक्तदान शिविर का आयोजन करना चाहिए।
रक्त इकट्ठा करने आई रोटरी ब्लड बैंक की टीम के चिकित्सक डॉक्टर मनीष राय ने कहा कि रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। पहले दिन से भी रक्त बनना शुरू हो जाता है उन्होंने कहा 18 से 60 साल तक का स्वस्थ व्यक्ति तीन माह के बाद रक्तदान कर सकता है।
इन्होंने किया रक्तदान
अमर जीत शर्मा , अमित सागवान, भूपेंद्र सिंह, दीपक सिंह, गगन भट्टी, यूद्ध बीर सिंह, नंद लाल, शुभम चंदेल, शेर सिंह, योगराज, प्रीतम, दीन बंधू, रमेश, रमेश कुमार, मिथुन, प्रेमचंद, कुनाल, हैरी, प्रमोद कुमार, राजीव गेंगवार, सुरेंद्र कुमार, तारा चंद, मुनीष कुमार, योगेश ठाकुर, मोहन शर्मा, सुनील पंवार, मनोज, रोहित, विजय, जगमोहन, सुरेश कुमार, अर्जन, प्रीतम, यादवेंद्र, अजय, मनीष, बंटी समेत 141 रक्तदाताओ ने रक्तदान किया।

