Himachal Govt

Himachal Govt
AmritsarPunjab News: बर्थडे पर दोस्तों संग खाना खाने गए युवक पर हुई...

Punjab News: बर्थडे पर दोस्तों संग खाना खाने गए युवक पर हुई फायरिंग, घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः गेट हकीमा के B-ब्लॉक इलाके में T-पॉइंट के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। दरअसल, बर्थडे मनाने के बाद खाना खाने निकले युवक पर फायरिंग कर दी गई। रात को वह दोस्तों के साथ एक्टिवा पर बाहर खाना खाने निकला था। इसी दौरान पीछे से आए एक्टिवा सवार युवकों ने उस पर गोली चला दी। गोली युवक की जांघ में लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों का आरोप है कि झगड़े की रंजिश में हमला किया गया। केक काटने से करीब दो घंटे पहले युवक के छोटे भाई का मोहल्ले में युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। इस विवाद में घायल युवक भी शामिल था। पुलिस ने मौके से एक खोल बरामद कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार रात को सामने आई। घायल की पहचान 20 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। अमित की मां अनू ने बताया कि बच्चों के बीच विवाद हुआ था। परिवार ने उस समय दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवा दिया था। इसी की रंजिश में गोशा और नितीश ने अपने साथियों के साथ अमित पर हमला कर दिया।

परिवार का दावा है कि हमले के समय दोनों के साथ करीब पांच अन्य युवक भी मौजूद थे। अमित के चचेरे भाई सागर ने बताया कि वह एक्टिवा चला रहा था, जबकि अमित पीछे बैठा था। इसी दौरान पीछे से आए युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली अमित की जांघ में लगी। परिजनों के मुताबिक, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ACP सुरिंदर सिंह ने बताया कि परिजनों ने नितीश और राजिंदर उर्फ गोशा का नाम बताया है। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: भीषण हादसा, कार, बाइक और एक्टिवा की टक्कर में 2 घायल

जालंधर, ENS: किशनगढ़ से आदमपुर जीटी रोड पर स्थित...

मोरनी के प्लासरा के पास रोडवेज की बस बीच सड़क फंसी, यात्री परेशान, देखें वीडियो

पंचकूलाः पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में बारिश...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसलाः वैवाहिक विवाद में बच्चे का हो सकता है DNA टेस्ट

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े...

नेशनल मेडलिस्ट रेसलर ड्रग तस्करी में गिरफ्तार, 3 साल से था फरार

पानीपतः रोहतक के नेशनल मेडलिस्ट पूर्व रेसलर अमित श्योराण (31)...

Jalandhar News: अचानक हुई तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में आज कई जिलों में हल्की...

Jalandhar News: भीषण हादसा, कार, बाइक और एक्टिवा की टक्कर में 2 घायल

जालंधर, ENS: किशनगढ़ से आदमपुर जीटी रोड पर स्थित नज़दीकी गांव दौलतपुर में कार-मोटरसाइकिल और एक्टिवा में टक्कर हो...

मोरनी के प्लासरा के पास रोडवेज की बस बीच सड़क फंसी, यात्री परेशान, देखें वीडियो

पंचकूलाः पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में बारिश का दौर जारी है। जिससे बारिश कुछ लोगों को राहत...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसलाः वैवाहिक विवाद में बच्चे का हो सकता है DNA टेस्ट

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक अहम फैसले में कहा है कि कुछ परिस्थितियों में...

नेशनल मेडलिस्ट रेसलर ड्रग तस्करी में गिरफ्तार, 3 साल से था फरार

पानीपतः रोहतक के नेशनल मेडलिस्ट पूर्व रेसलर अमित श्योराण (31) को नशा तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। ये कार्रवाई...