LudhianaPunjab News: Birthday वाले दिन Blue Eagle Hotel में युवक की संदिग्ध...

Punjab News: Birthday वाले दिन Blue Eagle Hotel में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लड़की पर लगे आरोप

लुधियानाः जिले के एक निजी होटल में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद हुआ है। वहीं घटना स्थल पर पहुंचे युवक के परिजनों ने बेटे की मौत को लेकर आरती नामक लड़की पर आरोप लगाए है। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने जन्मदिन वाले दिन यह खौफनाक कदम उठाया। मृतक की पहचान जतिन के रूप में हुई है। वहीं जतिन के पिता अजय कुमार ने बताया कि बेटा नौकरी पर गया हुआ था। कल बेटे का जन्मदिन भी था और उसे लड़की का फोन आया जिसके बाद उसने कहा कि पापा सुबह बात करते है। पिता ने कहा कि फोन पर रिंग जा रही थी, लेकिन काफी देर बाद किसी ने फोन उठाया और कहा कि थाना जमालपुर थाने पर आ जाओ। जिसके बाद उन्होंने बताया कि बेटे की होटल में मौत हो गई है। होटल में जतिन ने खुदकुशी की है। वहीं हरदीप सिंह ने कहा कि उसके दोस्त जतिन ने सुसाइड कर लिया। हरदीप ने कहाकि सिंघपुरा की रहने वाली लड़की के कारण जतिन ने जीवनलीला समाप्त कर ली। हरदीप ने कहाकि उसे फोन आया और वीडियो कॉल के जरिए बताया कि जतिन अपनी जीवनलीला समाप्त करने लगा है और उसे बचा लें। जिसके बाद उसने कई होटलों में तालाशी ली। इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। जिसके बाद जतिन का शव ब्लू इगल होटल से बरामद हुआ। हरदीप ने कहाकि जतिन ने 4 दिन पहले बताया कि उसने पैसे लगाकर लड़की को विदेश भेजा था। जिसके बाद विदेश जाकर लड़की मुकर गई और कहने लगी उसने उससे शादी नहीं करनी। जिसके बाद परेशान होकर जतिन ने जीवनलीला समाप्त कर ली। माता कुंती शर्मा ने बताया कि 2 दिन से बेटा घर से गया हुआ था, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। जिसके बाद अब थाना जमालपुर पुलिस ने थाने बुलाया। महिला ने आरोप लगाए कि अगर पुलिस को बेटे का शव होटल से बरामद हुआ तो उन्हें होटल में क्यों सूचना नहीं दी गई। वहीं जतिन की माता ने कहा कि बेटे की दोस्त आरती थी, जिस पर जतिन ने 5 साल तक खूब पैसे खर्च किए। इस दौरान आरती को जतिन ने पैसे खर्च करके इंग्लैंड भेजा। इंग्लैंड में जाकर आरती ने कहा कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती वह कहीं और अब शादी कर लें। महिला ने कहाकि आरती नूरपुर के गांव सिंघपुरा की रहने वाली है। महिला ने कहा कि आरती सहित उसकी माता परमजीत कौर, पिता और भाई ने मिली भुगत से बेटे को जीवनलीला समाप्त करने पर मजबूर किया है। परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने बताया कि होटल कर्मियों से उन्हें सूचना मिली थी कि देर रात कोई नौजवान द्वारा होटल में कमरा बुक किया गया था। इस दौरान आज सुबह तक युवक द्वारा दरवाजा नहीं खोला गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आकर जब उनकी टीम द्वारा दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि युवक का शव पंखे से लटका हुआ था। परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है।    

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ड्रग कंट्रोल विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, देखें वीडियो

फगवाड़ा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने...

Punjab News: ड्रग कंट्रोल विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, देखें वीडियो

फगवाड़ा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने फगवाड़ा में अचानक...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम भुजिया भंडार तक लागू था प्रतिबंध ऊना: ऊना शहर में यातायात...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक अज्ञात युवक बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक के...