Himachal Govt

Himachal Govt
PatialaPunjab News: पहले बेसबैट और फिर गोलियां मारकर महिला का कत्ल, ऑटो...

Punjab News: पहले बेसबैट और फिर गोलियां मारकर महिला का कत्ल, ऑटो चालक घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः जिले में गोलियां चलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। वहीं पातड़ां के पुराने बस स्टैंड पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है, जहां गोलियां मारकर महिला का कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पहले महिला की बेसबाल से बेरहमी से पिटाई की फिर दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान सुंदर बस्ती निवासी दिलप्रीत कौर पत्नी गुरजंट सिंह उर्फ बंटी के रूप में हुई है। वहीं गोली लगने से ऑटो ड्राइवर भी घायल हो गया। ऑटो ड्राइवर की पहचान लखवीर सिंह निवासी गांव घघा के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में उपचारधीन लखबीर सिंह ने बताया कि वह ऑटो चलाने का काम करता है और वह बस स्टैंड के बाहर खड़ा था। इस दौरान वह हमला होते देखने लगा और घटना के दौरान वह भागने लगा तो उस पर गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति के अनुसार हमलावारों द्वारा पहले महिला पर हमला किया गया और उसके बाद गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वहीं डॉक्टर ने बताया कि महिला की गर्दन पर गोली लगी है और अस्पताल में जब उसे लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतिका की उम्र 35 वर्ष है। शव को मोर्चुरी में रखवा दिया गया है और पुलिस को सूचना दे दी गई है।

बताया जा रहा है कि दिलप्रीत कौर बस से उतरकर घर जा रही थीं, तभी हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पातड़ां के प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि घटना के पीछे के कारणों समेत विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

सेना के जवानों से भिड़ी Gen Z, कहा- हमारे टैक्स से आपको सैलरी जाती, Video Viral

श्रीनगर: लद्दाख के मिनिमार्ग चेक पोस्ट पर एक तेजी...

डांट से नाराज 2 छात्रों ने चाकू से हमला कर प्रिंसिपल को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी काबू

अगरतलाः तेलंगाना के नालगोंडा जिले के कोंडामल्लेपल्ली में स्कूल...

Punjab News: 2 कारों में हुई भीषण टक्कर में 2 की मौत

पटियालाः खन्नौरी के नज़दीक घग्गर पुल के पास देर...

Donald Trump की धमकी का Iran ने दिया जवाब, बोला – ‘हम दबाव में नहीं आएंगे’

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच में राष्ट्रपति...

सेना के जवानों से भिड़ी Gen Z, कहा- हमारे टैक्स से आपको सैलरी जाती, Video Viral

श्रीनगर: लद्दाख के मिनिमार्ग चेक पोस्ट पर एक तेजी से वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में दिख...

पहली बार 1178 फीट की ऊंचाई पर दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज से बादलों को चीरती निकली वंदे भारत ट्रेन, देखें वीडियो

जम्मूः जम्मू-कश्मीर में रेलवे के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। रियासी में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे...

डांट से नाराज 2 छात्रों ने चाकू से हमला कर प्रिंसिपल को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी काबू

अगरतलाः तेलंगाना के नालगोंडा जिले के कोंडामल्लेपल्ली में स्कूल प्रिंसिपल कल्लू रूपा रेड्डी की सनसनीखेज हत्या कर देने का...

Punjab News: 2 कारों में हुई भीषण टक्कर में 2 की मौत

पटियालाः खन्नौरी के नज़दीक घग्गर पुल के पास देर रात हुए स्विफ्ट कार और लैंसर कार में भीषण टक्कर...