AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: पुलिस कस्टडी से 2 हवालाती हुए फरार, प्रशासन में मचा...

Punjab News: पुलिस कस्टडी से 2 हवालाती हुए फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पुलिस कस्टडी से दो हवालाती पुलिसकर्मी को धक्का मारकर हथकड़ी समेत फरार हो गए। पुलिस के अनुसार प्रिंस शर्मा उर्फ प्रिंस गांव जोपमाजरा, थाना अमरगढ़ (मलेरकोटला) का रहने वाला है। वहीं दूसरा आरोपी रमनदीप सिंह उर्फ रिंकू मोहल्ला जगतपुरा, फिल्लौर, जिला जालंधर का निवासी है। फिलहाल, दोनों आरोपियों के फरार होने के मामले में डिवीजन नंबर-5 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ के लिए ले जाते समय एक आरोपी ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया।

पुलिसकर्मी जब उसकी हथकड़ी खोलकर जांच करने लगे, तो दोनों मौके से भाग निकले। पुलिस ने BNS की धारा 262, 221 और 132 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक थाना मॉडल टाउन में 8 अक्टूबर 2026 को FIR नंबर 214 के तहत BNS की धारा 331(4), 305 और 3(5) में मामला दर्ज किया गया था। इसमें प्रिंस शर्मा और रमनदीप सिंह उर्फ रिंकू को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 13 अक्टूबर को दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

रिमांड के दौरान आगे की पूछताछ के लिए आरोपियों को क्राइम ब्रांच-1, लुधियाना ले जाया जा रहा था। वहां पहले से एक अन्य आरोपी से पूछताछ चल रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम के अधिकारी और कर्मचारी कमिश्नर कार्यालय के बाहर सड़क पर गाड़ी में इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच रमनदीप सिंह उर्फ रिंकू ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया। जब पुलिस अधिकारी उसकी हथकड़ी खोलकर जांच करने लगे, तो आरोपी ने उन्हें धक्का मार दिया। इसके बाद दोनों आरोपी हथकड़ी समेत मौके से फरार हो गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

स्कूल में बड़ा हादसाः छत गिरने से 20 बच्चों समेत एक टीचर की मौत, देखें वीडियो

पेशावरः पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल की छत...

संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती नवविवाहिता की मौत, सुसरालियों पर केस, देखें वीडियो

कालकाः हंडिया मोहल्ले में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में...

पुराने डीजल व पेट्रोल वाहनों को स्क्रैप करवाएं, हरियाणा सरकार ने शुरु की नई पहल

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने एनसीआर क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित...

Punjab News: तेज बारिश के साथ गिरे ओले, 13 जिलों में अलर्ट जारी, देखें वीडियो

तननतारनः पंजाब में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश...

स्कूल में बड़ा हादसाः छत गिरने से 20 बच्चों समेत एक टीचर की मौत, देखें वीडियो

पेशावरः पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल की छत गिरने से एक दर्जन से ज्यादा बच्चों की मौत हो...

सुप्रीम कोर्ट का फैसला, हिंदू से मुस्लिम बनने पर नहीं मिलेगा पिछड़ा वर्ग आरक्षण का लाभ

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने वीरवार को आरक्षण और धर्मांतरण को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और नजीर बनने वाला...

संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती नवविवाहिता की मौत, सुसरालियों पर केस, देखें वीडियो

कालकाः हंडिया मोहल्ले में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक गर्भवती महिला की मौत हो जाने का मामला सामने...

पुराने डीजल व पेट्रोल वाहनों को स्क्रैप करवाएं, हरियाणा सरकार ने शुरु की नई पहल

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने एनसीआर क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष पहल...