AdvertisementPunjab Government
FirozpurPunjab News: चाचे पर लगे महिला से दुष्कर्म के आरोप, पीड़िता बोली-...

Punjab News: चाचे पर लगे महिला से दुष्कर्म के आरोप, पीड़िता बोली- नहीं मिल रहा इंसाफ, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

6 माह पहले हुई थी महिला की शादी

फिरोजपुरः जिले के गुरुहरसहाय कस्बे के गांव मोहन के उताड़ में 22 वर्षीय विवाहित महिला से उसके रिश्तेदार चाचा द्वारा दुष्कर्म के आरोप लगाए गए। पीड़ित महिला के अनुसार, उसकी शादी लगभग 6 महीने पहले गांव मोहन के उताड़ निवासी मनप्रीत सिंह से रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। उसके ससुराल वालों ने उसे उसके पति सहित जबरन घर से निकाल दिया था। पति-पत्नी गुदड़ ढंडी रोड रेलवे फाटक के पास किराए का मकान लेकर रहने लगे और दोनों मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा चला रहे थे।

ऐसे में 20 जुलाई 2026 को पीड़ित महिला को उसके चाचा आरोपी जगतार सिंह का फोन आया कि वह गुरुहरसहाय स्टेशन आ जाए, वह उसके ससुराल वालों से समझौता करवा देगा। महिला ने कहाकि पहले भी ससुराल पक्ष में झगड़ा होता था और जबरदस्ती मारपीट व लड़ाई-झगड़े में आरोपी जगतार सिंह बीच-बचाव करता था। ऐसे में उसके कहने पर पति-पत्नी पैदल गुरुहरसहाय स्टेशन चले गए। वहां वे आरोपी जगतार सिंह से मिले, जिसने कहा कि आज वह उनके ससुराल पक्ष से समझौता करवाएगा, तुम मेरे साथ चलो। इस पर पति-पत्नी जगतार सिंह के साथ उसके मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर चले गए। आरोपी जगतार सिंह उन्हें जलालाबाद के गांव कटियां के पास गांव ढाबां में एक सुनसान मकान में ले गया।

वहां आरोपी जगतार सिंह ने एसी चला दिया और कहा कि आप आराम करो, इतने में घर के सदस्य आ जाएंगे और आपका समझौता करवा देंगे। उसने उसके पति को सिगरेट लाने के लिए भेज दिया और आरोपी जगतार सिंह ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। उसने उसकी छाती पर गलत नीयत से छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपी जगतार सिंह ने मारपीट की और उसके गालों पर दांतों से काट लिया। महिला के अनुसार उसे डरा-धमका कर उसकी मर्जी के बिना महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके पेट में लातें मारीं। उसने कहा कि अगर तूने किसी को यह बात बताई तो तेरे पति और तुझे जान से मार दूंगा।

इसके बाद आरोपी जगतार सिंह मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद सिगरेट लेकर उसका पति आया और उसने रोते-बिलखते हुए यह बात अपने पति को बताई। उसके पति ने उसे सिविल अस्पताल फिरोजपुर में मेडिकल के लिए भर्ती कराया। पीड़ित महिला न्याय के लिए बार-बार पुलिस स्टेशन के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है। न तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। पीड़ित महिला ने उच्च अधिकारियों को शिकायत दी है कि आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए और पीड़ित महिला को न्याय दिया जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पैदल जा रहा युवक पानी...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो और गाड़ी...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार यहां 221...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर...