फिरोजपुरः आर्मी इंटेलिजेंस ने पति-पत्नी पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट को पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी भारतीय सेना के ख़ुफ़िया ठिकानों के नक़्शे, हथियार डिपो की जानकारी सहित, आर्मी छावनी के नक़्शे, वार से जुड़े खुफिया प्लान की जानकारी पाकिस्तान और मलेशिया मे बैठे ISI के हेंडलरों के माध्यम से ISI तक पहुंचाते थे।
पकडे गए आरोपी पाकिस्तानी समगलरों को भी सरहद से जुड़ी खुफिया जानकारियां उपलब्ध करवाते थे। काबू किए दोनों ISI एजेंट से कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील वार से जुड़ी जानकारियां मोबाइल फोन से बरामद हुई, जो यह पाकिस्तान बैठे ISI के पाकिस्तान बैठे एजेंट को भेज चुके थे। इनमें से पकड़ी गई महिला नकली पुलिस वाली बनाकर लोगों को बेवकूफ बनाती थी।
पता चला है कि महिला इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के जरिए सेना के जवानों को अपने चंगुल में फंसाती थी और हनी ट्रैप के जरिए सेना की खुफिया जानकारियां हासिल करती थी। आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस ने मिलकर दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट 1923 की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पति-पत्नी भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बसे आखिरी गांव कालू वाला के रहने वाले है।
