फगवाड़ाः रेलवे रोड पर स्थित चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोरों ने 3 दुकानों को निशाना बनाया। मामले की जानकारी देते हुए परमार इंजीनियरिंग के मालिक ने बताया कि उनकी दुकान से चोर 1.70 लाख की नगदी लेकर फरार हो गए। वहीं शर्मा फास्ट फूड के दुकानदार ने बताया कि देर रात चोर आया और साथ की दुकान की तिजौरी तोड़कर नगदी लेकर चोर फरार हो गया। इस घटना के दौरान वह उनकी दुकान की छत से ताले तोड़ गया।
हालांकि पीड़ित की दुकान का नुकसान होने से बच गया। पीड़ित के अनुसार 3 दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया है। शर्मा फास्ट फूड, आनंद इलेक्टिकल और परमार इंजीनियरिंग की दुकान को निशाना बनाया। हालांकि आनंद इलेक्टिकल की दुकान के भी चोरों ने ताले ही तोड़े थे, लेकिन चोरी होने से बचाव रहा, जबकि परमार इंजीनियरिंग की दुकान से नगदी लेकर चोर फरार हुए है। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
वहीं रमेश कुमार ने कहा कि आए दिन चोरियां होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं रमेश ने कहा कि परमार की दुकान में छत के रास्ते से चोर आए और ताले तोड़कर एक लाख 70 हजार की नगदी तिजौरी से लेकर फरार हो गए। इसी के साथ अन्य 2 दुकानों के ताले तोड़कर कैमरे लेकर फरार हो गए।
गुरदीप सिंह ने कहा कि दरवाजा तोड़कर उनकी दुकान से चोर 1.70 लाख की नगदी लेकर चोर फरार हो गए। घटना का सुबह दुकान पर आने के दौरान पता चला। इस दौरान अन्य दो दुकानों के ताले तोड़कर सीसीटीवी कैमरे लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार पुलिस को शिकायत दिए 2 घंटे हो गए कोई पुलिस अधिकारी जायजा लेने नहीं पहुंचा।