मोगाः प्रेम नगर में देर 2 चोरों ने एक घर में दावा बोला। चोरों ने घर की दीवार फांद कर अंदर घुसे और कोठी का मेन गेट खोलकर अंदर से स्कूटी ले गए। बताया जा रहा है कि आरोपी मोबाइल और टेब भी ले गए। परिवार को वारदात का उस समय पता चला जब उनके घर आए रिश्तेदार रात 3 बजे बाथरूम के लिए उठे तो देखा की कोठी का मेन गेट खुला पड़ा है। इस दौरान उन्होंने परिवार को उठाया और देखा की पोर्च में खड़ी स्कूटी गायब है।
इस दौरान जब परिवार ने सीसीटीवी देखी तो सब साफ हुआ कि किस तरह चोर उनके घर की दीवार फांद कर दाखिल हुए और स्कूटी सहित मोबाइल ले गए। वहीं पीड़ित परिवार ने चोरी की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार का कहना है कि चोरी से लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।

