Hocky Champion Trophy 2026
MogaPunjab News: MLA के आवास पर ED की Raid, विरोध में कार्यकर्ताओं...

Punjab News: MLA के आवास पर ED की Raid, विरोध में कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे , देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः जिले में आप पार्टी की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। ईडी की टीम दोसांझ रोड स्थित आइकन फ्लैट पहुंची। जिस समय ईडी की टीम छापा मारने पहुंची अमनदीप अपने घर पर ही मौजूद थी। मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों द्वारा विधायक से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह 6 बजे ईडी की टीम डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के आवास पर पहुंची। सुबह तड़के ईडी की टीम सीआरपीएफ के जवानों के साथ विधायक के घर पहुंची और जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि ईडी की टीम की ओर से विधायक के पहले रहे फ्लैटों पर भी जांच की गई। कार्रवाई के दौरान घर और फ्लैटों के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। बता दें कि डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा पंजाब की महिला विंग की प्रधान भी हैं। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अमनदीप कौर को आप की पहली सूची में मोगा से टिकट मिला है। इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि किस मामले के संबंध में एजेंसी ने यह कार्रवाई की है। न तो ईडी और न ही विधायक के परिवार की ओर से अब तक कोई बयान जारी किया गया है।

वहीं कार्रवाई के विरोध में आप समर्थक विधायक के घर के बाहर जुटे और बीजेपी और ईडी के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक के करीबी सहयोगियों का आरोप है कि यह छापेमारी उन पर बीजेपी या अकाली दल में शामिल होने का दबाव बनाने के लिए की गई है। उन्होंने इसके लिए जलालाबाद के विधायक रमिंदर सिंह आवला के मामले का हवाला दिया। विधायक के करीबी सहयोगी जगदेव सिंह ने आरोप लगाया कि अकाली दल और बीजेपी, दोनों के पास मोगा से चुनाव मैदान में उतारने के लिए कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं है, चाहे वे मिलकर लड़ें या अलग-अलग।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

हाई-स्पीड ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 69 लोगों की मौत

मैड्रिड। मैड्रिड के दक्षिण में हाई-स्पीड ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त...

Jalandhar News: ATM Card बदलकर शातिरों ने निकाले व्यक्ति के पैसे, देखें CCTV

जालंधर, ENS: देहात में नौसरबाजों द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर...

श्रीनगर के बेमिना में भीषण आग, 80 अस्थायी ढांचे जलकर राख

श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी इलाके बेमिना के दुर्बल...

Punjab News: Furniture Market में आग का तांडव, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना स्थित फर्नीचर मार्केट में एक बार फिर...

Punjab News: घर से गहने और नगदी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः घर से सोने के आभूषण और अन्य कीमती...

हाई-स्पीड ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 69 लोगों की मौत

मैड्रिड। मैड्रिड के दक्षिण में हाई-स्पीड ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 69 लोगों की मौत की घटना के छह...

Jalandhar News: ATM Card बदलकर शातिरों ने निकाले व्यक्ति के पैसे, देखें CCTV

जालंधर, ENS: देहात में नौसरबाजों द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर घटना को अंजाम देने की घटना सामने आई है। वहीं...

श्रीनगर के बेमिना में भीषण आग, 80 अस्थायी ढांचे जलकर राख

श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी इलाके बेमिना के दुर्बल इलाके में, रात के समय अस्थायी ठिकानों के एक समूह...

Punjab News: Furniture Market में आग का तांडव, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना स्थित फर्नीचर मार्केट में एक बार फिर आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग...